Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सतपारा में हुए चर्चित हत्याकांड का खुलासा मृतक का साथी ही निकला उसका कातिल,दमोह से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

दमोह /पथरिया – पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सतपारा में करीब 1 सप्ताह पहले हुए हत्याकांड का आज खुलासा हो गया है और मृतक का साथी ही उसका कातिल निकला है ज्ञात हो कि 30 अक्टूबर को पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सतपारा मौजा के एक खेत में किसान हरिराम साहू का शव मिला था जोकि उसकी पुत्री द्वारा देखा गया था और हरीराम साहू की धारदार हथियार से हत्या की गई थी।

जिसके उपरांत मर्ग कायम कर अपराध क्रमांक 822/120 धारा 302, 201 ताहि. का प्रकरण अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध किया जा कर विवेचना में लिया गया था।
एसडीओपी के. बी. उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान द्वारा अंधी हत्या के अनसुलझे प्रकरण में पतासाजी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी पथरिया केबी उपाध्याय के निर्देशन में उक्त घटना के आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। टीम प्रभारी उपनिरीक्षक सरस्वती तिवारी ने मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही कस्सी पिता टीकाराम कुर्मी निवासी सतपारा को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जिसमें आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया एवं मृतक हरी राम साहू के खेत में मजदूरी करने वाले लड़के दुर्गेश अठ्या के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना बताया। और कुल्हाड़ी से हत्या करना स्वीकार कर अपना जुर्म स्वीकार किया, आरोपी ने बताया कि घटना को पैसों के लेनदेन को लेकर इस हत्या को अंजाम दिया है उक्त मामले में काशीराम कुर्मी को गिरफ्तार कर जे. आर. पर न्यायालय भेजा गया।
अंधी हत्या के खुलासे में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सरस्वती तिवारी सहा. उपनिरीक्षक रमेश अठ्या, एमके पटेल प्रधान आरक्षक, आर. सत्येंद्र राजपूत, अनिल गौतम, राम सिंह, नरेंद्र, विवेक नामदेव, रवि यादव, मोहन साहू एवं साइबर सेल आरक्षक राकेश अठ्या एवं अजीत दुबे का विशेष योगदान रहा है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »