Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय अब NABH से मान्यता प्राप्त, चित्रकूट से कुंडेश्वर टाइम्स की स्पेशल रिपोर्ट

चित्रकूट । विश्वभर में अपनी उत्कृष्ट नेत्र चिकित्सकीय सुविधाओं के लिए विख्यात एवं संत श्री रणछोड़दास जी महाराज द्वारा संस्थापित जानकीकुण्ड चित्रकूट में स्थित संस्थान सदगुरू नेत्र चिकित्सालय, श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट अब नेत्र सेवाओं के लिए NABH मान्यता प्राप्त चिकित्सालय बन गया है।

उत्तम गुणवत्ता युक्त सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर के इस प्रमाणीकरण के लिए चिकित्सालय को बहुत से कठिन पैमानों और मापदंडों पर खरा उतरना पड़ता है। यह एक सुदीर्घकालीन प्रणाली है जिसके द्वारा यह निर्धारित होता है कि, कोई चिकित्सालय NABH बोर्ड द्वारा पूर्व निर्धारित दिशानिर्देश एवं स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल के तहत कितनी कार्यदक्षता रखता है। साथ ही वहां आने वाले रोगियों को दी जानी वाली क्लीनिकल एवं नॉन क्लिनिकल सुविधाओं के साथ उनकी सुरक्षा पर विशेष बल दिया जाता है, जिसके बाद अनेकों मॉक ड्रिल और प्रत्यक्ष परीक्षण एवं टीम एनालिसिस के साथ इंफेक्शन रेट, ओपीडी,आईपीडी, मेडिकल रिकार्ड विभाग तथा ऑपरेशन थियेटर में गहन निरीक्षण के उपरान्त ही चिकित्सालय की गुणवत्ता की श्रेणी का आंकलन कर मान्यता प्रदान की जाती है। निरीक्षण के लिए बोर्ड द्वारा चिकित्सकीय क्षेत्र के राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों की कमेटी गठित की जाती है, जिसकी अनुशंसा के बाद ही चिकित्सालय को मान्यता प्रदान की जाती है।

उल्लेखनीय है कि, सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय पूर्व से ही उत्तम नेत्र सेवाओं के लिए जाना जाता था एवं इससे पूर्व भी आईएसओ मान्यता प्राप्त चिकित्सालय के रूप में कार्यरत था।

चिकित्सालय के निदेशक डॉ बी के जैन एवं ट्रस्टी डॉ इलेश जैन ने बतलाया कि परम पूज्य गुरुदेव की प्रेरणा से हमारा संस्थान सदैव ही नेत्र रोगियों को गुणवत्ता युक्त चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है तथा NABH द्वारा मान्यता प्राप्त हो जाने से हमारा दायित्व इसे बरकरार रखने के लिए और बढ़ गया है। हमें आशा है कि आने वाले समय में और अधिक नेत्र रोगी हमारी गुणवत्ता और सेवाओं से लाभान्वित हो सकेंगे तथा अंधत्व निवारण के क्षेत्र में हम अपना योगदान देकर मानव सेवा के लक्ष्य पर अग्रसर हो सकेंगे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »