Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सनातन धर्म की बात करने वाली भाजपा सरकार गौ माता की रक्षा करने पर नाकाम साबित हो रही है……कंप्यूटर बाबा।।अनूपपुर से गिरीश राठौर की रिपोर्ट

अनूपपुर(kundeshwartimes) कम्प्यूटर बाबा ने गौमाता बचाओ यात्रा का शुभारंभ चित्रकूट से 26 सितंबर को किया था। यह यात्रा चित्रकूट से चलकर सतना मैहर होते उमरिया शहडोल होते हुए आज 29 सितंबर को अनूपपुर जिला में प्रवेश की जहां यात्रा का स्वागत जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रमेश सिंह के साथ एडवोकेट वासु चटर्जी ,एडवोकेट दीपक पांडे, लक्ष्मण राव ,सत्येंद्र दुबे,मनीष भोजवानी ,बाबा खान के साथ जिले के कांग्रेसियों ने गौ माता बचाओ यात्रा के साथ आए श्री कंप्यूटर बाबा एवं साथ में आए साधु संत का स्वागत फूल माला पहन कर किया गया श्री रमेश सिंह ने बताया कि यह यात्रा राजेंद्र ग्राम होते हुए अमरकंटक पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम के बाद डिंडोली के लिए कल प्रातः प्रस्थान करेगी इस यात्रा का समापन 10 अक्टूबर को उज्जैन में कीया जाएगा। अनूपपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कंप्यूटर बाबा ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार गाय के प्रति एकदम निरंकुश है। तमाम योजनाएं बनती हैं लेकिन गौ माता के लिए क्यों नहीं सरकार योजनाएं बना रही है। यह दर-दर की ठोकर खा रही हैं।
कमलनाथ की सरकार ने गौ माता के लिए कई गौशाला बनवाया और गाय के प्रति काफी योजनाएं चलाई लेकिन इस सरकार में सभी योजनाएं धरातल पर समा गईं। जो गौशालाएं बने हैं। उनमें खाने-पीने की भी व्यवस्था नहीं की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि हम पूरे संत समाज के लोग गली-गली गांव-गांव जाकर गाय बचाओ अभियान चला आए है‌चला रहे हैं सरकार को गाय बचाओ अभियान में सहयोग देना चाहिए ताकि हमारी गौ माता की रक्षा की जा सके। कंप्यूटर बाबा ने मध्य प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहती है। धरातल पर इसका कुछ काम नहीं देखने को मिल रहा है। सनातन धर्म की बात करने वाली भाजपा सरकार गौ माता की रक्षा करने पर नाकाम साबित हो रही है।बाबा की इस गौ माता बचाओ यात्रा में बड़ी संख्या में साधु संत शामिल हैं

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »