Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सन्तों में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग का प्रधानमंत्री को पत्र

सन्तों में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग का प्रधानमंत्री को पत्र

मनीष वाघेला

देश के सभी सन्त महात्माओं का जीवन सुरक्षित करना हमारा धर्म है – नाहर

 

 

निप्र। भारत देश सन्त, ऋषि महात्माओं की भूमि रही है। आज हमें विश्व गुरु बनने का जो गौरव हासिल हुआ है वह इन्ही धार्मिक गुरुओं की दिव्य आध्यात्मिक साधना की बदौलत ही है। वर्तमान समय मे देश के विभिन्न प्रांतों में लाखों सन्त महात्मा पीर पैगम्बर जैन, हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बोहरा आदि अनेक धर्म से जुड़कर धार्मिक ज्ञान की प्रभावना कर समाज को अहिंसा, सत्य, अचौर्य, ब्रम्हास्चर्य, अपरिग्रही बनकर जीवन यापन की हित शिक्षा देते आ रहे है। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाराम मिश्रा, मुख्य महासचिव डॉ रविन्द्र मिश्रा, महासचिव आनंद दुबे “राज” ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण के दौर में देश के अनेक हिस्सों में रह रहे सन्त समुदाय की सेवा सुश्रुषा व उनकी रक्षार्थ सामाजिक व प्रशासनिक स्तर के प्रयास सराहनीय रहे है। आज जबकि देश में कोरोना योद्धाओं के रूप में देश की सेवा करने वाले डॉक्टर्स, पुलिस व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही सीनियर सिटीजन को कोरोना के टीके लग चुके है, ऐसे में देश को संयम व सहिष्णुता का पाठ पढ़ाने वाले हमारे देश की अमूल्य धरोहर कहे जाने वाले सन्त समाज को भी कोरोना का टीका लगाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

संगठन के मध्यप्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष पवन नाहर ने इस तारतम्य में देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिखते हुए सकल सन्त समुदाय को कोविड वैक्सीन लगाने की मांग की है। उन्होंने थांदला एसडीएम ज्योति परस्ते से चर्चा करते हुए बताया कि सन्त समुदाय के वैक्सीनेशन में सबसे बड़ी समस्या उनके आधार कार्ड को लेकर आएगी। आज जैन सन्त व अन्य कई ऐसे सन्त भी है जो किसी भी इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक संसाधनों का उपयोग नही करते है, वे पैदल विहार करते हुए जन जन तक जिनवाणी की प्रभावना करते है यह उनका कल्प भी है ऐसे में उनके पास न तो किसी भी प्रकार का परिचय पत्र रहता है, यहाँ तक कि उनका स्थायी पता भी नही रहता है ऐसे में सम्बन्धित संघ समाज प्रमुख के आइडेंटी (शपथ पत्र अथवा आधार कार्ड) पर उन सन्तों का टीकाकरण किया जाना सुनिश्चित किया जाना उनकी आराधना में सहयोग होगा।

नाहर ने बताया कि वर्तमान समय में जब देश कोरोना से लड़ रहा है ऐसे में समाज को न्याय मार्ग की सही शिक्षा व संस्कार देने वाले सन्त समाज को बचाना हमारा कर्तव्य ही नही अपितु धर्म भी है। अतः निष्पक्षता के साथ सभी धर्म, सम्प्रदाय के सन्त महात्माओं के उनके संकल्प सम्मान को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण में लोचपूर्ण नीति अपनाते हुए देश के सभी टीकाकरण केंद्र पर सन्त समुदाय का टीकाकरण किया जाये।                                                   इन्होंने कहा -सन्त समुदाय को वैक्सिन लगना ही चाहिए अभी तक इस दिशा में किसी ने सोचा भी नही था आपकी पहल प्रसंशनीय है। वर्तमान में सबका डाटा ऑन लाइन जा रहा है ऐसे में आपके पत्र को वरिष्ठ अधिकारियों व प्रधानमंत्रीजी तक पहुँचाते हुए जो भी निर्देश प्राप्त होंगे उनसे आपको सूचित किया जाएगा।               एसडीएम – सुश्री ज्योति परस्ते।अभी तो कोविड वैक्सीन को लेकर अनेक भ्रांतियां चल रही है, जनता में भी वैक्सीनेशन के प्रति अरुचि देखी गई है ऐसे में यदि सन्त समुदाय को वैक्सीन लगती है तो उनके साथ अन्यजनों में भी वैक्सीनेशन के लिए प्रेरणा मिलेगी                                                          मनीष कुमठ – प्रतिनिधि प्रदेशाध्यक्ष संगठनसामाजिक स्तर पर विशेष प्रयास करते हुए सन्त समुदाय को वैक्सीनेशन लगाने की पहल पर शासन प्रशासन को मिलकर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। आज के समय में सन्तों की सुरक्षा ज्यादा जरूरी है इसलिए शासन स्तर पर विधायकजी से कहकर उन्हें जल्द वैक्सीन लगवाने के प्रयास करेंगे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »