Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सभी भाजपा कार्यकर्ता के घर में पार्टी का झंडा अनिवार्य से लगा होना चाहिए विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम।। कुंडेश्वर टाइम सह संपादक महेंद्र सिंह अतरैला की रिपोर्ट

देवतालाब (kundeshwar times ) भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को अपने आप में गौरव महसूस होना चाहिए कि वह भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है एवं कार्यकर्ताओं को अपने घर में पार्टी का झंडा अनिवार्य रूप से लगाना चाहिए वही हमारी प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रतीक है ।

उक्त आशय के वक्तव्य मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश ने देवतालाब स्थित मधुर मिलन मैरिज गार्डन में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक में व्यक्त करते हुए कहा कि आज कार्यकर्ता अपने आपको भाजपा का कार्यकर्ता बताने में भी संकोच करते हैं और जब काम होता है शासन की योजनाओं का लाभ लेना होता है तो भाजपा का झंडा लगाकर विरोधियों को भी भाजपाई बताने में गुरेज नहीं करते हैं निश्चित रूप से कहीं ना कहीं यह पार्टी को कमजोर बनाता है पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर के अपने घरों के दरवाजे पर भाजपा का झंडा हर हालत में लगाएं।

अपने वक्तव्य में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं के घर में भाजपा का झंडा नही लगे हुए है भाजपा की बैठक में ना आएं अन्यथा झंडा लगाते हुए अपने घर और झंडे की फोटो व्हाट्सएप पर भेजें विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमें एक नए इतिहास की ओर बढ़ना है और इसके लिए आवश्यक एवं संगठित होकर के पार्टी के सिद्धांतों और रीति नीति के अनुसार कार्य करें कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह चंदेल ने किया एवं आभार व्यक्त देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता शिवपूजन शुक्ला ने व्यक्त किया। उक्त बैठक के पूर्व मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने शिव मंदिर परिसर देवतालाब एवं नईगढ़ी रोड देवतालाब में निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ भी किया तदोपरांत विगत वर्ष आयोजित से 25 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ के 1 वर्ष पूर्ण होने पर ध्वज विसर्जन कार्यक्रम के अंतर्गत पूजा अर्चना करके बैठक का कार्यक्रम आयोजित किया।

गया उक्त बैठक में भाजपा नेता शिवपूजन शुक्ला मन्नू लाल गुप्ता मोहनलाल तिवारी, हेमंत उरमालिया, नीरज उरमालिया, पुष्पेंद्र गौतम, नर्मदा प्रसाद पयासी, रामायण प्रसाद पांडे, शिववती नंदन पयासी,रामागोविंद सिंह, गिरधारी लाल गुप्ता,सुरेन्द्र मिश्रा, कौशल तिवारी, नारायण दास गुप्ता, देवतालाब मंडल अध्यक्ष संजय सोनी, रघुराजगढ़ मंडल अध्यक्ष सुनील अग्निहोत्री,एवं नईगढ़ी मंडल अध्यक्ष बृजेन्द्र गुप्ता, देवतालाब मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह अतरैला, विनोद कोल, अखिलेश सिंह, शंकर लाल गुप्ता, नईगढ़ी के पूर्व मंडल अध्यक्ष राममिलन प्रजापति, रामलखन यादव,कुँवर बहादुर सिंह,डॉ दिवाकर सिंह बघेल, मुन्ना सिंह सगरा, दीपेश बढ़ौलिया, सुनील पटेल ,विनोद द्विवेदी, लोकमणि पटेल,के के मिश्रा, भोला सिंह , हिन्छलाल तिवारी,चंद्रमणि जैसवाल,जे पी तिवारी,मुनीश खान,जगदीश सिंह, रामपाल सिंह, मुश्ताक खान,विष्णु प्रताप सिंह, कान्हा दीक्षित,राजेश ऊर्फ गुड्डू सोधिया, आलोक तिवारी,पत्रकार रामविलास द्विवेदी, पत्रकार मुकेश सोंधिया एवं देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »