Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सभी लोग कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के उपाय अपनाए,जिले की राजस्व सीमाओं पर रखी जा रही है निरंतर चैकसी,कलेक्टर पन्ना, पन्ना कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो दिनेश गोस्वामी की रिर्पोट

आवश्यक वस्तुओं के परिवहन की अनुमति होगी

पन्ना 13 अप्रैल 20/कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा द्वारा जिले के आम आदमी से अपील करते हुए कहा है कि जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए आवश्यक उपाय अपनाए। कही पर भी भीड के रूप में एकत्र न हों। आवश्यक वस्तुएं जैसे सब्जी, दूध, खाद्यान्न, दवाईयां खरीदते वक्त एक दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाकर रखें। हांथों को बार-बार साबुन से धोए अथवा सेनेटाईजर का उपयोग कर साफ रखें। मुंह एवं नाक को हर समय कपडे से ढककर रखें। इसके लिए प्रतिदिन उपयोग करने वाले तौलियां, गमछा, रूमाल आदि का उपयोग करें। इसी प्रकार महिलाएं दुपट्टे, साडी के पल्लू से मुंह, नाक को ढककर रखें। आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें। कम से कम हांथों को मुंह पर लगाए।

शासन द्वारा फल, सब्जी, दूध, किराना संबंधी वस्तुएं, खाद्यान्न तथा उपार्जन के लिए फसलों के परिवहन की छूट दी गयी है। इन वस्तुएं के परिवहन के दौरान वाहन में अनावश्यक लोगों को न बैठाए। वाहन में चलने वाले व्यक्ति भी गमछा या तौलिए से मुंह, नाक को बांधकर रखें। हांथों को बार-बार साबुन से धोते रहे। उपयोग किए जाने वाले तौलिया, गमछा, रूमाल को प्रतिदिन साबुन से धोना चाहिए। परिवहन के दौरान वाहन पर अनावश्यक सवारियां बैठाए हुए पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। जिले के राजस्व सीमा में निरंतर चैकपोस्ट लगाकर चैकसी की जा रही है। कोई भी व्यक्ति अनावश्यक जिले की सीमा के पार जाने या पुनः वापस आने का प्रयास नही करेगा।

दिनेश गोस्वामी, ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स पन्ना

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »