Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

समय परिवर्तन से जनता व व्यापारियों में हर्ष

समय परिवर्तन से जनता व व्यापारियों में हर्ष

 

थांदला (मनीष वाघेला)

कोरोना महामारी दौरान किये गए लॉक डाउन में स्तानीय प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन में सब्जी, फल-फ्रूट विक्रेता व किराना सामग्री की होम डिलीवरी के लिए प्रातः 6 से 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था । इस निर्धारित समय मे आमजन व व्यापारियों के सामने परेशानी उतपन्न हो गई थी । परेशानी का मुख्य कारण यह था कि किराना होम डिलीवरी के लिए किराना व्यापारी के कर्मचारी प्रातः काल मे किराना दुकानों पर नही आ पाने के कारण आम व्यक्तियों को जरूरत का सामान निर्धारित समय मे सप्लाय नही हो पाता था, अगर समय बाद व्यवसाय चालू रहता तो व्यापारियों पर जहां पुलिसिया व प्रशासन की कार्यवाही का डंडा चलता वही नागरिकों को भी इसका शिकार होना पड़ता था ।

*प्रभारी मंत्री को बताई समस्या*

आमजन तथा व्यापारियों की इस समस्या पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी ने 6 मई को जिले के प्रभारी मंत्री के उनके निवास पर पहुचने पर उन्हें अवगत कराते हुए समय मे परिवर्तन करते हुए प्रातः 6 से 8 बजे के बजाय 8 से 12 बजे तक का समय निर्धारित करने की मांग रखी । प्रभारी मंत्री ने तत्समय स्तानीय एसडीएम ज्योति परस्ते को समय परिवर्तन करने के निर्देश दिए । प्रभारी मंत्री के आदेश अनुसार अब 8 से 12 बजे तक के व्यवसाय चालू रखने से आमजन व व्यापारियों विशेषकर सब्जी, फल-फ्रूट के छोटे व्यवसायियों ने भी राहत महसूस की है । भाजपा उपाध्यक्ष श्री सोनी की इस पहल पर आमजन व व्यापारियों ने हर्ष प्रकट कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया ।                                                           *छोटे व्यवसायियों की पीड़ा*                               नगर के बड़े किराना व्यापारी को होम डिलीवरी की 8 से 12 बजे की छूट में वे थोक में अपना व्यापार कर रहे है परन्तु इस लॉक डाउन के दौर में किराना के छोटे व्यापारियों व छोटे गरीब व्यक्ति पीड़ित दिखाई दे रहे है । अधिकांश गरीब वर्ग निवास करता है जो 5-10-20-50 का प्रतिदिन का आवश्यकता अनुसार सामान खरीदकर अपने परिवार का गुजारा करता है परन्तु बड़े व्यापारी ऐसे छोटे लोगो को सामान विक्रय नही कर सकते है वही छोटे खेरची दुकानदार भी अपना व्यवसाय बन्द कर पीड़ित होकर घर बैठे है । छोटे व्यापारी व छोटे गरीब व्यक्ति दोनो इस समस्या से पीड़ित है ।

*इस वर्ग को भी 8 से 12 में मीले छूट*

जब 8 से 12 बजे तक बड़े किराना व्यापारी दुकान की आधी शटर खोलकर थोक व होम डिलीवरी कर सकते है इस दौरान सब्जी, फल-फ्रूट, दूध, दवाई की दुकानों पर भी आमजन जाकर खरीदी करता है तो 8 से 12 के इस समय मे छोटे खेरची किराना व्यापारियों को भी आधी शटर खोलकर कोरोना गाइड लाइन अनुसार खेरची व्यापार करने की अनुमति पर प्रशासन को विचार करना चाहिए जिससे छोटे व्यापारी व गरीब तबके के व्यक्ति अपनी सामर्थ्य अनुसार खेरची खरीदी-बिक्री कर सके । जनप्रतिनिधियों को इस ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना चाहिए ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »