Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

समर्थन मूल्य पर 15 अप्रैल से गेंहू खरीद की सभी तैयारियां करें – मुख्यमंत्री,कुंण्डेश्वर टाइम्स सम्भागीय ब्यूरो अनिल पटेल की रिर्पोट

किसानों से गेंहू उपार्जन के लिए हर केन्द्र में करें व्यापक प्रबंध – मुख्यमंत्री

रीवा 06 अप्रैल 2020. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 15 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद होगी। सभी खरीदी केन्द्र शहरी क्षेत्र से बाहर बनायें। खरीदने की अवधि घटने के कारण किसानों से गेंहू उपार्जन में कठिनाई हो सकती है। इसे दूर करने के लिए गोदाम खरीदी केन्द्रों की संख्या बंढ़ायें। खरीदे गये गेंहू के तत्काल उठाव तथा सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था करें। इसके लिए सभी कलेक्टर ट्रांसपोर्टर निर्धारित कर लें। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि गेंहू खरीदी में मजदूरों की भी कठिनाई आयेगी। सामाजिक दूरी बनाये रखते हुए गेंहू की खरीद करायें। जो मजदूर बाहर से आये हैं उनका उपयोग गेंहू खरीदी में करें। इससे मजदूरों को रोजगार का अवसर मिलने के साथ मजदूरों की समस्या का समाधान होगा। इनके नियमित स्वास्थ्य की भी जांच कराते रहें। समर्थन मूल्य में गेंहू खरीदी के लिए पटवारी, रोजगार सहायक, पंचायत सचिव तथा कोटवारों का भी सहयोग लें जिससे सुगमता से गेंहू का उपार्जन हो सके। मुख्यमंत्री ने सतना जिले में उपार्जित गेंहू के भण्डारण, कैप के निर्माण तथा कैप निर्माण के लिए रेत की आपूर्ति के संबंध में निर्देश दिए। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैस तथा प्रमुख सचिव खाद्य श्री शिवशेखर शुक्ला ने उपार्जन के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये। कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव, आईजी चंचल शेखर, कलेक्टर बसंत कुर्रे, डीआईजी अनिल सिंह कुशवाह, पुलिस अधीक्षक आबिद खान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्पित वर्मा, एडीएम इला तिवारी, संयुक्त आयुक्त पीसी शर्मा, जिला आपूर्ति अधिकारी आरएस ठाकुर तथा संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया ।
अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »