Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

समाज सेवी कुंजबिहारी तिवारी की नर सेवा नारायण सेवा अनवरत जारी, नईगढ़ी थाने को दिया ए.सी.खरीदी केंद्र व अस्पताल में बांटे ड्राई फ्रूट्स

“आखिरी सांस तक करूंगा समाज की सेवा: कुंजबिहारी तिवारी”

 

कोरोना महामारी वैश्विक स्तर पर तबाही मचा रहा है।लॉकडाउन के चलते सभी लोग घर में कैद है वहीं कुछेक लोग समाज के बीच में कोरोना योद्धा के रूप में कार्य करने के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं।

इसी कड़ी में नईगढ़ी क्षेत्र के समाजसेवी एवं अखिल भारतीय उपभोक्ता कांग्रेस रीवा के जिला अध्यक्ष कुंजबिहारी तिवारी लगातार महामारी के दौर में नर सेवा नारायण सेवा समिति के साथियों के साथ समाज कार्य में जुटे हुए हैं।गौरतलब है कि समिति द्वारा विगत 1 सप्ताह से लगातार प्रवासी मजदूरों को भोजन एवं पानी की व्यवस्था करवाने के साथ-साथ अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।
गुरुवार को समाजसेवी कुंजबिहारी तिवारी ने साथियों के साथ नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों को नाश्ता वितरित किया इसके साथ ही ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को भरोसा दिलाया कि हम आपकी सेवा के लिए समूची टीम के साथ सदैव तत्पर रहेंगे।तदोपरांत गेहूं खरीदी केंद्र नईगढ़ी में पहुंचकर किसानों को भी नाश्ता वितरित किया गया।किसानों की समस्यायों का जायजा लेते हुए श्री तिवारी ने कहा कि आप सभी धैर्य बनाए रखिए हम जल्द ही कोरोना से जंग जीत लेंगे। इसके साथ ही मैं अपने साथियों के साथ आखिरी सांस तक समाज की सेवा करता रहूंगा।

नर सेवा नारायण सेवा समिति के साथियों के साथ मिलकर समाजसेवी कुंजबिहारी तिवारी ने नईगढ़ी थाने के पुलिस साथियों और थाना प्रभारी नईगढ़ी का सम्मान करते हुए एक एयर कंडीशनर कोरोना कर्मवीर पुलिस कर्मियों को उपलब्ध कराया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाजसेवी कुन्जबिहारी तिवारी के साथ शरद चन्द्र तिवारी ,कान्हा सिंह ,राहुल सिंह ,भीम उरमलिया,दिलीप उरमलिया, विनोद चौरसिया,अनिरुद्ध चौरसिया, श्रीनिवास पाल,प्रदीप तिवारी,अशोक तिवारी,सुनील कचेर,हरिश्याम गुप्ता, शंकर कुशवाहा ,हीरा कुशवाहा ,एडवोकेट जे०पी०तिवारी,प्रशान्त उपाध्याय, सतीश मिश्रा , रवि मिश्रा , पण्डित दिवाकर पाण्डेय समेत विशेष सहयोगी के रूप में पत्रकर राजेन्द्र पयासी,नशीम खान, अनिल चतुर्वेदी के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

विकास भारद्वाज, सह सम्पादक कुंण्डेश्वर टाइम्स

 

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »