Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम में 05 अप्रैल को होगी लंबित शिकायतों की समीक्षा कलेक्टर श्री चैतन्य ने अधिकारियों से कहा शिकायतों की समीक्षा कर, संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जाये / कुंडेश्वर टाइम्स समाचार संपादक मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

 

दमोह राज्य शासन द्वारा आगामी 05 अप्रैल 2022 में समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम में सी.एम. हेल्पलाईन के विभिन्न विभागों/विषयों एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत दी जा रही सेवाओं की लंबित शिकायतों की समीक्षा की जायेगी।
कलेक्टर एस.कृष्ण चैतन्य ने सभी विभाग प्रमुखों से कहा है किसान कल्याण एवं विकास विभाग की राष्ट्रीयकृत निजी बैंक/संस्था से फसल बीमा का लाभ न मिलना/लंबित होने के सम्बंध में 155 शिकायतें लंबित, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की हेंडपम्प के रख रखाव, मरम्मत, विशेष खराबी का निराकरण न होने के संबंध में 85 शिकायतें लंबित, राजस्व विभाग की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण/अवैध कब्जा संबंधी राजस्व मामले में 77 शिकायतें लंबित, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) स्वीकृत आवास की राशि प्रदान करने के संबंध में 256 शिकायतें लंबित, नगरीय विकास एवं आवास विभाग की प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी क्षेत्र) से संबंधित (नगर पालिका/नगर परिषद/अन्य निकाय) में 647 शिकायतें लंबित, खाद्य नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण विभाग की राशन दुाकन में खाद्यान की उपलब्धता (दुकान के आवंटन के अनुरूप खाद्यान उलब्ध न होने के संबंध में ) में 28 शिकायतें लंबित तथा सभी विभागो की 100 दिवस से अधिक समय से 1154 शिकायतें लंबित हैं।
कलेक्टर श्री चैतन्य ने कहा है संबंधित सी.एम. हेल्पलाईन में शिकायतों की समीक्षा कर, संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जाये। समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम मे इन प्रकरणों की समीक्षा की जायेगी। अत: समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम मे चयनित विषयों की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराना सुनिश्चित किया जाये।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »