Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सरकारी राशन दूकानों मे भी होगी लाड़ली बहना योजना की ekyc,सरकार ने जारी किया आदेश

रीवा(kundeshwartimes)- मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं के समग्र तथा आधार संख्या अपडेशन का कार्य उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से किया जा रहा है। ई केवाईसी अपडेशन का कार्य पूरी तरह से नि:शुल्क है। इसके लिए उचित मूल्य दुकानदार को शासन की ओर से प्रति केवाईसी 15 रुपए की राशि दी जाएगी। जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों से ई केवाईसी अपडेशन की मॉनीटरिंग के लिए प्रत्येक विकासखण्ड में कंट्रेाल रूम बनाए गए हैं। कंट्रोल रूम का प्रभारी संबंधित क्षेत्र के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को बनाया गया है।
इस संबंध में कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि महिलाओं की ई केवाईसी अपडेशन की कार्यवाही जिले की सभी 917 उचित मूल्य दुकानों में की जा रही है। इसकी निगरानी के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम में मऊगंज में एएसओ जसराम जाटव, हनुमना में सहकारिता निरीक्षक अनिल गुप्ता, गंगेव में जेएसओ विनीत मिश्रा, नईगढ़ी में सहकारिता निरीक्षक ओपी श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विकासखण्ड रीवा में जेएसओ सुभाष द्विवेदी, सिरमौर में सहकारिता निरीक्षक विकास माठे, रायपुर कर्चुलियान में जेएसओ सुश्री वंदना जैन तथा नगर निगम रीवा के लिए सहकारिता निरीक्षक अम्बरीश बघेल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विकासखण्ड जवा के लिए अनमोल जैन तथा विकासखण्ड त्योंथर के लिए नीलेश पाण्डेय को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी नोडल अधिकारी निर्धारित कम्प्यूटर आपरेटर से संपर्क करके प्रतिदिन उचित मूल्य दुकानवार ई केवाईसी अपडेशन का प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। प्रतिदिन की रिपोर्ट को जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के सुपरवाइजर भास्कर पाण्डेय संकलित करके प्रतिदिन प्रात: 11 बजे तथा शाम 5.30 बजे जिला लोक सेवा प्रबंधक रविकांत पाण्डेय के माध्यम से प्रस्तुत करें। ई केवाईसी अपडेशन में लापरवाही बरतने वाले समिति प्रबंधकों तथा सेल्समैनों के विरूद्ध जिला आपूर्ति नियंत्रक कठोर कार्यवाही करें।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »