Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सरकारी स्कूल की ग्यारह वर्षीय छात्रा के गाये राष्ट्रभक्ति गीत ने मचाई सोशल साइट्स पर धूम,दमोह से ब्यूरो मोहन पटेल की रिर्पोट

फेसबुक पर करीब 11 लाख लोगों ने किया पसन्द,,,14 हजार से ज्यादा शेयर

माता पिता रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य में पलायन

जबेरा (दमोह) तहसील मुख्यालय के एक सरकारी स्कूल की कक्षा छठवीं में अध्ययनरत छात्रा के द्वारा गया देश भक्ति का गीत सोशल साइट पर खूब धूम मचा रहा है।इस राष्ट्रीय राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत बालिका द्वारा गाए गए गीत को लोग खूब पसंद कर लाइक कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार जबेरा ब्लॉक के शासकीय माध्यमिक शाला घाना मैली की कक्षा छठवीं में अध्ययनरत छात्रा कौशल्या अहिरवार द्वारा गाया गया शहीदों पर आधारित गीत सोशल साइट्स फेसबुक आदि पर वायरल हुआ। तो उसको देखने और सुनने सुनकर लोगों ने उसे खूब पसंद किया। अब तक इस गीत को करीब ग्यारह लाख लोग देख चुके एव पसंद कर चुके हैं।और करीब चौदह हजार लोग गीत को शेयर भी कर चुके हैं। ग्यारह वर्षीय कौशल्या अहिरवार ने शहीद दिवस पर स्कूल प्रांगण में बच्चों एवं स्कूली स्टाफ के सामने गाया था। जो किसी ग्रामवासी द्वारा वीडियो बनाकर सोशल साइट पर अपलोड कर दिया गया। यह गीत खूब वायरल हुआ और लोग इसको सुनकर प्रतिभाशाली बच्ची की तारीफ कर रहे हैं। बच्ची द्वारा गाया गया गया गीत,,, एक बार सलामी दे दो ,उन जवान के लिए,, खूब लोगों को भा रहा है।इस सम्बंध में माध्यमिक शाला घाना के प्रधानाध्यापक भूप सिंह ने बताया कि छात्रा कौशल्या अहिरवार कक्षा छठवीं में अध्ययनरत हैं।और बहुत ही प्रतिभाशाली है।यह गीत शहीद दिवस पर गाया था।उसने यह गीत मोबाइल से सीखा था। छात्रा के पिता माता की आर्थिक सिथति काफी खराब हैं।जिसके चलते माता पिता रोजगार की तलाश में बाहर अन्य राज्य में पलायन कर गए है।परिवार में कुल 3 बच्चियां एव एक बालक है।कौशल्या सबसे छोटी बेटी है।बालिका कौशल्या के सोशल साइट फेसबुक पर धूम मचा रहे वायरल इस गीत को सुनकर निशुल्क शिक्षा देने वाली संस्था एजुकेटेड जबेरा के अनुज बाजपेई ने बालिका को सम्मानित करने का मन बनाया है। उन्होंने कहा कि यह बालिका प्रतिभाशाली है एवं एक सरकारी स्कूल में अध्ययनरत है इस बालिका को आगामी दिनों में संस्था एजुकेटेड जबेरा द्वारा एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल एवं क्षेत्रीय विधायक धर्मेंद्र सिंह से सम्मानित कराया जावेगा

मोहन पटेल, ब्यूरो दमोह

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »