Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सर्वधर्म समभाव के साथ आगामी विभिन्न त्यौहारों के आयोजन के सम्बंध में शांति समिति की बैठक सम्पन्न,पटेरा से कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिर्पोट

पटेरा- आज थाना प्रभारी श्री पी डी मिंज द्वारा पटेरा नगर के रसूलगंज मोहल्ले के मरई माता मंदिर प्रांगण में शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम के समस्त सम्माननीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति के साथ शासन प्रशासन के आला अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


तहसीलदार महोदय श्री विकास अग्रवाल जी ने शासन प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार सभी को कार्य करने के निर्देश दिए गये। तहसीलदार महोदय ने बताया कि सभी नागरिकों को सोशल डिस्टेंस का पालन करना है अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलना है नहीं तो घर पर ही रहना है और शासन द्वारा समय-समय पर जो निर्देश जारी किए जाते हैं उनका पालन करना है तहसीलदार महोदय ने बताया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है और सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप पर कोई भी ना अफवाह फैलाना है ना इनको प्रसारित होने देना है उन्होंने बताया कि आगामी धार्मिक त्यौहारों को सोशल डिस्टेंस और शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस के आधार पर ही मनाना है और मंदिर मस्जिदों में भीड़ एकत्रित नहीं करना है और किसी भी हाल में 4 लोग से ज्यादा कहीं पर भी एकत्रित नहीं होना है किसी भी राजनैतिक सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम या जुलूस का आयोजन नहीं होना है। मुस्लिम धर्म के आगामी पवित्र रमजान माह में रोजे धारण कर घर मे ही रहना है मस्जिदों में नही जाना है, और हिन्दू धर्म के समर्थकों द्वारा परसुराम जयंती को भी घर मे रहकर ही मनाना है।। इसी प्रकार से थाना प्रभारी श्री पी डी मिंज द्वारा भी जानकारी दी गई और सोशल डिस्टेंस का पालन कर भीड़ एकत्रित न होने और मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलने के निर्देश दिए गए और सभी लोगों को त्योहारों की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी और कहा की त्योहारों को घर में रहकर ही मनाना है मंदिर मस्जिद में भीड़ एकत्रित नहीं करना है जिससे कि सभी लोग एवं हमारा पटेरा ब्लॉक व जिला दमोह कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त रहे मीटिंग के दौरान नगर के गणमान्य नागरिकों ने अपने अपने वक्तव्य दिए और सभी धर्म के धर्म प्रमुखों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। बैठक में तहसील पटेरा के तहसीलदार महोदय श्री विकास अग्रवाल जी,नगर परिषद पटेरा सी एम ओ श्री शैलेन्द्र चौहान जी, पटेरा थाना प्रभारी श्री पी डी मिंज साहब, एवम ब्लॉक एजुकेशन ऑफीसर प्रभारी श्री मुकेश गुजरे जी, आदि अधिकारियों एवम पत्रकारों में श्री नरेन्द्र बजाज हरिभूमि ब्यूरो, मोहन पटेल कुन्डेश्वर टाईम्स न्यूज बादशाह खान भास्कर न्यूज़ चैनल एवम बुलन्द न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता, विक्की ताम्रकार लकी डी सी एन संवाददाता, अभिषेक नामदेव निताई न्यूज़ नेटवर्क आदि की सराहनीय उपस्थिति रही।। आभार मुकेश गुजरे शिक्षक ने माना।।

मोहन पटेल,ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स दमोह

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »