Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, नहर किनारे जमीन खोदकर निकाला गया शव

मोतिहारी (kundeshwartimes)-  पूर्वी चंपारण जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में अपने ससुराल आए युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. मौत के बाद उसके ससुराल वालों ने आनन-फानन में नहर किनारे शव दफना दिया. ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद मृतक के घर वाले उसके ससुराल पहुंचे लेकिन उसके ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हो गए. मृतक के परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने मृतक के शव को नहर किनारे से मिट्टी खोद कर बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया.

मोतिहारी में युवक का शव बरामद

मृतक के भाई रमेश कुमार के अनुसार वह मेहसी थाना क्षेत्र के अमवा हरिराम कोठिया गांव का रहने वाला है. उसका भाई रंजन राय ने वर्ष 2015 में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी ललन पासवान की बहन रेणु कुमारी से प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था. दोनों के तीन बच्चे भी हुए. पंजाब में रह कर रंजन मजदूरी का काम करके घर परिवार को अच्छे से चला रहा था.

ससुराल वालों पर पीटने का आरोप

रंजन जब पंजाब में था, तभी गांव से किसी ने उसको फोन करके बताया कि उसकी पत्नी घर में रखा पैसा, जेवर और तीनों बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई हैं. उसके बाद वह घर वापस आया और घर पर पत्नी को नहीं देख रंजन 23 जुलाई को अपने ससुराल कल्याणपुर थाना के बहुआरा गांव गया. जहां उसने अपनी पत्नी का विदा करने के लिए कहा. इसी बात पर उसके ससुराल वालों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. जिसके बाद उसको इलाज के लिए साहेबगंज हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां चार दिन बाद उसकी मौत हो गई.

शव को मिट्टी खोद कर निकाला गया

मृतक के भाई रमेश कुमार ने बताया कि भाई के ससुराल वालो ने हमलोगों को घटना की जानकारी नहीं दी. भाई के ससुराल के गांव से 28 जुलाई को दस बजे फोन आया कि तुम्हारे भाई की मौत हो गई है. ससुराल वालों ने उसका दाह संस्कार भी कर दिया है. घटना की जानकारी घर के लोगों को दिया. गांव के लोगों के साथ पिताजी बहुआरा गए. तो भाई के ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार थे. पुलिस की मदद से भाई के शव को नहर किनारे से मिट्टी खोद कर निकाला गया.

इनका कहना है

”इस घटना की जांच की जा रही है. मृतक के परिजनों का बयान दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. मृतक के ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हैं. तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

”-कांतेश कुमार मिश्रा, एसपी, पूर्वी चंपारण

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »