Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सांड से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस, बोगी क्षतिग्रस्त, टला बड़ा हादसा,भोपाल से दिल्ली जा रही थी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

ग्वालियर(kundeshwartimes)-  मध्य प्रदेश में वंदे भारत एक बार फिर दुर्घटनाग्रस्त हुई. भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस एक सांड से टकरा गई. बताया जा रहा है कि ग्वालियर से मुरैना जाते समय वंदे भारत सांड से टकराई है. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुई. सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. घटना में वंदे भारत एक्सप्रेस की बोगी क्षतिग्रस्त हो गई है. जबकि इंजन का आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है.

अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद वंदे भारत को किया रवाना

आपको बता दें मुरैना स्टेशन के लिए निकलते वक्त शिकारपुर स्टेशन की ओर यह हादसा हुआ है. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद सभी अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. जहां दुर्घटना के बाद 10 मिनट ट्रेन खड़ी रही. अधिकारियों द्वारा निरीक्षण करने के बाद वंदे भारत को रवाना किया गया. वंदे भारत एक्सप्रेस इससे पहले भी कई बार मवेशियों से टकरा चुकी है.

इससे पहले भी हो चुकीं हैं कई घटनाएं

गौरतलब है कि सबसे पहले वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रायल के दौरान गाय से टकरा गई थी. इसके बाद मुंबई के वलसाड फिर अहमदाबाद और गुजरात में भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है. इसके बाद पटना-दिल्ली और रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस भी ट्रायल के दौरान गाय से टकरा गई थी.

वंदे भारत एक्सप्रेस में पहले लग चुकी है आग

जबकि भोपाल से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में आग लगने की भी घटना पहले सामने आ चुकी है. 17 जुलाई 2023 को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से निजामुद्दीन के लिए जब वंदे भारत रवाना हुई तब ट्रेन की C-14 बोगी में कुरवाई स्टेशन के बाद बैट्री में आग लग गई थी. जानकारी मिलते ही सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था. घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई थी.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »