Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सांसद गुमानसिंह डामोर ने रामा तहसील में 7 करोड़ 13 लाख की नल जल योजना का किया भूमिपूजन

सांसद गुमानसिंह डामोर ने रामा तहसील में 7 करोड़ 13 लाख की नल जल योजना का किया भूमिपूजन

।।। मनीष वाघेला।। रामा तहसील की ग्राम पंचायत पाडलघाटी, खेड़ा, साड़ व गुलाबपुरा में नल जल प्रदाय योजना का हुआ भूमिपूजन।।।।।। कालीदेवी।।।। सांसद गुमान सिंह डामोर ने रविवार को रामा तहसील के ग्राम पंचायत पाडलघाटी, खेड़ा, साड़ व गुलाबपुरा में 7 करोड़ 13 लाख की लागत से नल जल प्रदाय योजना का भूमिपुजन किया इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद गुमानसिंह डामोर ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अंतिम तबके के लोगों तक सुविधाएं मुहैया करवा रहे हैं इसी कड़ी में मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तहत नल जल योजना का आज हम भूमि पूजन कर रहे हैं हमारी सरकार की धारणा है कि सुदूर अंचल में रहने वाले गरीबों को भी के घरों में भी शहरों की तरह नल से पानी पहुंचे ग्रामीणों को पेयजल के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े इसलिए आपके ग्राम में यह नल जल योजना का भूमि पूजन आज किया जा रहा है सांसद डामोर ने कहा कि अपने बच्चों को स्कूल भेजें उन्हें शिक्षित करें बच्चों को पढ़ाएंगे तो हमारा समाज आगे बढ़ेगा जनपद अध्यक्ष राधुसिंह भूरिया ने कहा कि हमारी सरकार ग्रामीणों के लिए विकास के नए-नए दरवाजे खोल रही है अब शहरों की तरह ही गांव में भी लोगों के घरों में नल से पानी पहुंचेगा जिससे पेयजल के लिए ग्रामीणों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा सांसद प्रतिनिधि दिनेश अमलियार ने शासन की योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने गरीब तबकों के लिए विकास के द्वार खोले हैं आप शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपना विकास करें स्वागत भाषण कार्यपालन यंत्री श्री भिड़े ने दिया व योजना के बारे में बताया इस अवसर पर जप सीईओ एम एल टांक, ठेकेदार कपिल शाह, मंडल अध्यक्ष किशन भूरिया, सरपंच दूधी खेड़ा तोलिया वसुनिया, सरपंच पाडलघाटी राकेश गुंडिया सरपंच साड़ पुनिया परमार सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।।।।।।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »