Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सागर भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन ने कार्यक्रम में बांटे महिलाओं को बर्तन, आचार संहिता उल्लंघन की FIR दर्ज

सागर(kundeshwartimes)- चुनाव लड़ रहे किसी भी उम्मीदवार का बिना किसी सूचना के किसी आयोजन में शामिल होना और मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए उपहार बांटना आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आता है. इसी आधार पर भाजपा प्रत्याशी पर मामला दर्ज किया गया है. जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा क्रमांक 41 सागर में साहू समाज ने 5 नवम्बर को साहू समाज धर्मशाला में एक कार्यक्रम आयोजित किया था. जिसकी जानकारी निर्वाचन आयोग को किसी व्यक्ति ने दी. साहू समाज धर्मशाला में चल रहे कार्यक्रम में चुनाव आयोग की जांच टीम ने पहुंचकर देखा तो भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र जैन की मौजूदगी में कार्यक्रम स्थल पर एक पैकेट में बर्तनों का वितरण किया जा रहा था और भोजन की भी व्यवस्था की गयी थी।

आयोग ने कराई मौके की वीडियोग्राफी

चुनाव आयोग ने माना कि ये मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया गया है. जांच अधिकारी ने आयोग को पेश की रिपोर्ट में बताया है कि 5 नवंबर को रिटर्निंग आफीसर को मोबाइल पर सूचना मिली थी कि साहू समाज धर्मशाला में बिना अनुमति के एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. जिसमें लगभग 4 हजार महिला और पुरुषों को आमंत्रित किया गया है. सूचना मिलने पर मौके पर एफएसटी और वीएसटी जांच दल को भेजा गया और कार्यक्रम की वीडियोग्राफी करायी गयी।

ढाई से तीन हजार पैकेट बांटे

वीडियो की जांच करने पर पाया कि साहू समाज धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में करीब डेढ हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गयी थी और एक मंच भी बनाया गया था, जहां भाजपा प्रत्याशी से शैलेंद्र जैन मौजूद थे. वीडियो जांच में साफ नजर आ रहा है कि कार्यक्रम में महिलाओं को बर्तन के सेट गिफ्ट बांटे जा रहे हैं. गिफ्ट में स्टील की एक थाली, दो गिलास, दो कटोरी, एक चम्मच लाल सफेद थैले में थे. ऐसे लगभग ढाई से तीन हजार पैकेट बांटे गए।

बिना सूचना दिए पहुंचे भाजपा प्रत्याशी

सागर विधानसभा सीट के रिटर्निंग आफीसर ने मोती नगर इलाके के फ्लाइंग स्क्वायड मजिस्ट्रेट को कार्यक्रम के बिना किसी पूर्व सूचना के आयोजित होने और आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट भेजी थी. रिपोर्ट में बताया गया है कि जांच दल को मिले साक्ष्यों के आधार पर बताया गया है कि बिना किसी पूर्व सूचना के कार्यक्रम में उपस्थित होना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. मोतीनगर थाना की विवेचना में आईपीसी की धारा 171 (बी) और सीआरपीसी की धारा 144 का उल्लंघन पाया गया है. वहीं, भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन का कहना है “इस कार्यक्रम के लिए मुझे विशुद्ध रूप से साहू समाज ने आमंत्रण भेजा था, इसलिए मैं वहां उपस्थित हुआ. मेरे आने के बाद वहां क्या हुआ, इसकी मुझे जानकारी नहीं है. मेरे खिलाफ षडयंत्र करके एफआईआर करायी है.” वहीं, एएसपी ने लोकेशन सिन्हा ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »