Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सागर लोकायुक्त की कार्यवाही,रिटायर्ड रेलवे इंजीनियर से 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए आरआई।। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए जयराम पाठक की रिपोर्ट

पन्ना(kumdeshwartimes) — जिला मुख्यालय पन्ना में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार का फिर मामला सामने आया है जिसके बाद लोकायुक्त की कार्रवाई भी लगातार जारी है गुरुवार की शाम फिर लोकायुक्त की कार्रवाई हुई है जहां एक रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षण रंगे हाथ पकड़ा गया है। यहां रेलवे के रिटायर इंजीनियर से जिया लाल यादव से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते राजस्व विभाग के आरआई केके शर्मा रंगे हाथ गिरफ्तार हुए हैं।

20 बार लगवाया था पीड़ित को चक्कर

मामले के संबंध में आवेदन जिया लाल यादव ने बताया कि उनके भाई चंद्र भूषण यादव ने ग्राम भसूंड़ा में एक जमीन खरीदी थी। जिससे अतिक्रमण हटाने आवेदन देने के बाद कई बार चक्कर काटते रहे। उन्हें बार-बार लगभग 20 बार बुलाया गया और उन्हें अपमानित भी किया गया और अंत में एक कागज में लिख कर 30 हजार रुपये की मांग की गई। उन्होंने कहा कि यह पैसे वह क्यों दें तो कहा गया जहां भी जाना चाहो चले जाओ कुछ नहीं होगा। इसके बाद वह लोकायुक्त में शिकायत करने को मजबूर हुए।

कार्रवाई के बाद मचा हड़कंप

कार्रवाई के संबंध में लोकायुक्त सागर के अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी ने बताया कि आवेदक जिया लाल यादव के द्वारा बताया गया था कि 30 हजार की रिश्वत आरआई केके शर्मा राजस्व निरीक्षक के द्वारा मांगी जा रही है। जांच में सत्यता पाए जाने पर ट्रेपिंग की कार्रवाई की गई जिसमें आरआई केके शर्मा 30 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार हुए। जिन पर विधिवत कार्रवाई जा रही है। पन्ना जिले में लगातार लोकायुक्त की कार्रवाई हो रही है रिश्वतखोर शिकंजे में फंस रहे हैं, इसके बाद भी यहां रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार का सिलसिला जारी है। कार्रवाई की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग सहित प्रशासनिक कार्यालयों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और चर्चा का बाजार गर्म हो गया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »