Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सागर / सुरखी _ भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने 12 पेटी से अधिक अवैध शराब पकड़ी कुंडेश्वर टाइम्स समाचार संपादक मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

 

सागर: भगवती मानव कल्याण संगठन ने पकड़ी 12 पेटी अवैध शराब, सुरखी पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
सुरखी थाना क्षेत्र में भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने 12 पेटी से अधिक अवैध शराब पकड़ी । जिसके बाद आरोपियों सहित अवैध शराब को पुलिस के हवाले कर दिया।

दरअसल सुरखी थाना क्षेत्र में भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने 12 पेटी से अधिक अवैध शराब पकड़ी । जिसके बाद आरोपियों सहित अवैध शराब को पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार एक बोलेरो सुरखी में शराब दुकान से शराब भरकर गांव में सप्लाई होने के लिए जा रही थी कि कभी नशे के खिलाफ अभियान चला रहे भगवती मानव कल्याण संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर गाड़ी को रोककर उसकी चेकिंग की। चेकिंग के दौरान गाड़ी में से 12 पेटी देसी शराब और एक पेटी अंग्रेजी शराब के क्वार्टर मिले। वहीं तीन व्यक्तियों को भी कार्यकर्ताओं ने धर दबोचा।

पुलिस की सासे फूली
भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं की इस धरपकड़ को देखकर सुरखी पुलिस की सांसें फूल गई। क्योंकि सुरखी पुलिस थाना से शराब की दुकान सिर्फ 100 कदम की दूरी पर है। और शराब ठेकेदार के कर्मचारी दिनदहाड़े शराब गाड़ियों से गांव-गांव बेचने के लिए जा रहे हैं। जिसकी सुरखी थाना पुलिस को भनक तक नहीं है। अब जाहिर से बात है कि जब बाहर से आकर जब लोग अवैध शराब पकड सकते हैं तो ऐंसा तो हो नहीं सकता कि सुरखी पुलिस और आबकारी विभाग को इसकी जानकारी न हो लेकिन इस समय पैसा वह चीज है जो अच्छे अच्छों जिम्मेदारों की जिम्मेदारी भी भुला देती है तभी तो सुरखी थाना पुलिस ने पहले तो कार्रवाई करने में पहले तो काफी ढिलाई बरती।

मीडिया से बचती नजर आई पुलिस
बतादें कि मीडिया को भी इस मामले में जानकारी से काफी दूर रखा गया। जब मीडिया ने जानकारी मांगी तो कह दिया गया कि जानकारी जिला मुख्यालय से प्रेसनोट जारी होने के बाद ही मिलेगी। इतना ही नहीं जिस संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर प्रतिदिन अवैध रुप से बिकने वाली शराब पकड़ी उन कार्यकर्ताओं को थाना परिसर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और इसके बाद शराब ठेकेदारों की दर्जनों चार पहिया गाडियां और कर्मचारी थाने के अंदर बाहर लोगों पर दहशत फैलाने के मकसद से अंदर बाहर होती रहीं। जिससे दहशत के कारण फिर कभी कोई शराब ठेकेदारों को पकड़ने की हिम्मत न जुटा सके।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »