Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

साधू का भेष बनाकर विगत 05 वर्षों से पुलिस को चकमा देकर चोरी के मामले में फरारी काट रहे 03 मामलों के स्थाई वारंटी को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ़्तार

रीवा (कुंडेश्वर टाइम्स) पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह द्वारा स्थायी वारंटियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह द्वारा वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों को पक़डने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत आज दिनाँक 27.10.2020 मिली सूचना के आधार पर साधू का भेष बनाकर माननीय न्यायालय राखी साहू ,न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी रीवा के प्रकरण क्रमांक 2916/15 धारा 380 IPC, प्रकरण क्रमांक 2917/15 धारा 457,380 IPC, प्रकरण क्रमांक 2918/15 धारा 457,380 IPC के 03 प्रकरणों में फरार स्थायी वारंटी दीपक कुमार केवट पिता शिवचरण केवट उम्र 20 साल निवासी S.K. स्कूल के सामने फोर्ट रोड रीवा को पकड़ कर थाना लाया गया प्रारंभिक पूछताछ पर वारंटी के द्वारा पुलिस को चकमा देने का काफी प्रयास किया, किन्तु थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने अनुभव का उपयोग करते हुए गोपनीय सूत्रों से तस्दीक़ करवाई गई जो जानकारी लगी कि पकड़ा गया व्यक्ति ही दीपक कुमार केवट है जो कि करीबन 05 साल पहले चोरी के 03 मामलों में गिरफ्तार हुआ था न्यायालय से जमानत पर छूटते ही रीवा से भाग गया और साधू भेष धारण कर पुलिस को चकमा दे रहा था, अभी नवरात्रि के अवसर पर रीवा आया हुआ था जो कि घोघर नदी के किनारे एक मन्दिर में रुका हुआ था और चोरी छुपे घर आता जाता था, कड़ाई से पूछताछ पर वारंटी ने कबूल किया कि 05 वर्षों से पुलिस को जिस दीपक कुमार केवट की तलाश थी वह वही दीपक है। वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय ने वारंटी को जेल भेज दिया गया है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »