Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

साप्ताहिक राशिफल 21 दिसम्बर से 27 दिसम्बर 2020 ★★★★★★★★★★★★★

मेष रशि

मेष राशि के जातकों को सप्ताह के प्रारंभ में मन में कुछ दुविधा रहेगी। किसी अनुचित खबर से आपको परेशानी हो सकती है, लेकिन कुछ उत्तरार्ध में उत्साह एवं प्रसन्नता बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में सेहत का विशेष ख्याल रखें। इस दौरान दिल के साथ दिमाग का भी प्रयोग करें। नौकरीपेशा लोगों का अधिकांश समय आपाधापी में बीतेगा। थोक के व्यापारियों को कुछ एक उलझनें रहेंगी, लेकिन छोटे दुकानदारों का समय ठीक है। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ हंसी खुशी समय बीतेगा। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। संपर्कों में विस्तार होगा।

वृष राशि

इस सप्ताह वृष राशि के जातकों की परिचित एवं संबंधियों से खींचतान हो सकती है। वाद-विवाद से बचना श्रेयस्कर होगा। सप्ताह की शुरुआत में मन अशांत रहेगा। व्यापारियों को अपनी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। किसी अपरचित से संबंध बनाकर किसी कार्य की शुरुआत न करें। वैसे उपभोक्ता वस्तुओं के कारोबारियों का समय ठीक है। महिलाओं को अपनी सूझ-बूझ से काम लेना चाहिए। सप्ताह के अंत में छात्रों और युवाओं का समय मौज मस्ती करते हुए बीतेगा। इस दौरान आपके प्रेम संबंधों में षडयंत्र रच रहे लोगों के प्रयास विफल होंगे।

मिथुन राशि

इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के सभी काम आगे-पीछे कुछ देरी से होंगे। नए परिचय एवं नए संबंधों के बनने का योग है। किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात बड़े लाभ का कारण बनेगी। सप्ताह के मध्य में अकारण भागदौड़ होगी। व्यापारियों को उधार-वसूली में कुछ रूकावटें आएंगी। नौकरीपेशा लोगों का समय ठीक है। युवा, विद्यार्थी एवं महिलाओं का अधिकांश समय मनोरंजन और मौज-मस्ती में बीतेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के भी योग बन रहे हैं। यात्रा में सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह आमोद-प्रमोद के अवसर मिलेंगे, लेकिन किसी भी प्रकार के दिखावे एवं पंगेबाजी से बचें। खान-पान का ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे। किसी भी निर्णय को लेते समय दूसरे की भावनाओं का पूरा ख्याल रखें। इस दौरान विदेश से जुड़े व्यापार करने वालों का मन उलझन में रहेगा। सप्ताह के मध्य में सोने चांदी का व्यापार करने वालों को लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों का कुल मिलाकर समय ठीक ठाक रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के सप्ताह की शुरुआत में अपने मित्रों से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। घर के बुजुर्ग सदस्य को बीमारी या चोट के कारण कष्ट संभव है। सत्ता संबंधी कार्यों में कोई अड़चन आ सकती है। सप्ताह के मध्य में पारिवारिक कार्यों में प्रगति होगी लेकिन व्यावसायिक कार्यों में धीमी गति रहेगी। थोक व्यापारियों एवं वायदा व्यापारियों का समय मध्यम है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रेम-संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। सप्ताह के अंत में सुख सुविधाओं में अनावश्यक धन खर्च हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में कुछ रूकावटों के बाद काम बनने का योग है। योजनाओं में सफलता प्राप्त होगी। हालांकि ध्यान रहे कि ज्यादा जल्दबाजी के चलते बने बनाये काम बिगड़ भी सकते हैं। परिजनों एवं इष्टमित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में किसी भी प्रकार का उतावलापन ठीक नहीं होगा। सप्ताह के मध्य में चोट लगने का भय है। इस दौरान वाहन धीरे चलाएं। व्यापारियों को पूर्वानुमान से कम मात्रा में लाभ होगा। परामर्शदाताओं का समय ठीक है। नौकरीपेशा लोगों पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लग पाएगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के इस सप्ताह अटके काम पूरे होंगे। सप्ताह प्रारंभ में व्यस्तता और उत्तरार्ध में निश्चितता रहेगी। दांपत्य/प्रेम संबंधों में गलतफहमियों से बचें। खास तौर पर महिला मित्रों से सावधान रहें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उसे समय दें। सप्ताह के मध्य में सुस्ती बनी रहेगी। इस दौरान सेहत का विशेष ख्याल रखें। व्यापारियों का कुल मिलाकर समय अच्छा है लेकिन लेन-देन में सावधानी अपेक्षित है। नए निवेश में लाभ होगा। सरकारी उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए समय अनुकूल है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों की इस सप्ताह सगे-संबंधियों एवं इष्टमित्रों से निकटता बढ़ेगी। ज्यादातर समय मित्रों और परिजनों के साथ मौजमस्ती करते हुए बीतेगा। किसी मित्र की मदद से लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान खोजने में कामयाब होंगी। मकान या जमीन का क्रय विक्रय करते समय जल्दबाजी न करें। व्यापारियों का समय ठीक है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को सोच समझ कर धन निवेश करने की जरूरत है। युवाओं के सामने नए काम के प्रस्ताव सामने आएंगे। महिलाओं एवं विद्यार्थियों का समय अच्छा है। प्रेम संबंधों पर परिजन की स्वीकृति मिल जाने से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों की शुरुआत कुछ एक कठिनाइयों के साथ होगी, लेकिन सप्ताह का अंत शुभता एवं लाभ के साथ होगा। किसी महिला मित्र की मदद से अटके काम पूरे होंगे। किसी प्रियजन से अरसे बाद मुलाकात के बाद मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक वातावरण में उत्साह बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में सुख सुविधाओं में ज्यादा धन खर्च हो सकता है। जिसके चलते मन में कुछ एक उलझनें बनी रहेंगी। इस दौरान व्यापारियों को किसी सौदे में सोच समझकर पैसा लगाने की जरूरत होगी। जोखिम उठाकर काम करने से हानि हो सकती है। लघु उद्योग एवं कुटीर उद्योगों के लोगों का समय अच्छा है। विद्यार्थियों का समय ठीक है। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में खूब सक्रिय रहेंगे। इस दौरान व्यवसाय और करिअर में प्रगति का योग है। पुराने निवेश से लाभ होगा। कामकाजी महिलाओं का प्रमोशन हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में छोटी यात्रा के भी योग बनेंगे। सप्ताह के मध्य में पारिवारिक उलझनें रहेंगी। किसी भी समस्या का समाधान खोजते समय दूसरों की भावनाओं का पूरा ख्याल रखें। सप्ताह के अंत में शेयर, प्रापर्टी एवं दलाली में संलग्न लोगों को तात्कालिक रूप से लाभ होगा। प्रेम संबंधों में किसी महिला मित्र की मदद से बात बन जायेगी। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों ने यदि कहीं से धन उधार ले रखा है तो इस सप्ताह उसे चुकाने में सफल होंगे। रूके हुए कामों में गति आयेगी। पत्नी एवं बच्चों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान पेट संबंधी रोग उभर सकते हैं। शेयर, प्रॉपर्टी एवं विदेश व्यापार में संलग्न लोगों को कुछ कठिनाइयां रहेंगी। दुकानदारों के लिए समय ठीक है। नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार बढ़ेगा। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। प्रेम संबंधों में सोचसमझ कर कदम बढ़ाएं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहने वाला है लेकिन समय का प्रबंधन और हौसला बनाए रखते हुए आप इससे पार पा सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में भाग-दौड़ एवं व्यस्तता बनी रहेगी। पारिवारिक एवं व्यावसायिक दोनों प्रकार के कार्यों का दबाव रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पिता की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। सप्ताह के मध्य में किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। इस दौरान व्यापारियों को लेन-देन की कुछ समस्याएं रहेंगी। हालांकि छोटे कारोबारियों का समय ठीक है।                       

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »