Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सार्वजनिक स्थानों पर मूर्ति व झांकी की स्थापना नहीं की जायेगी धार्मिक/उपासना स्थलों पर एक समय में पांच से अधिक व्यक्तियों का इकठ्ठे होना प्रतिबंधित – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट,रीवा से कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

रीवा 16 जुलाई 2020. कोविड-19 संक्रमण से बचाव के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट इलैयाराजा टी ने जिले में धारा 144 की दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये हैं। जारी आदेश में कोई भी धार्मिक कार्य या त्यौहार का आयोजन सार्वजनिक स्थानों पर नहीं किया जायेगा और न ही कोई धार्मिक जुलूस या रैली निकाली जायेगी। सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार की मूर्ति, झांकी आदि स्थापित नहीं की जायेगी। लोगों से अपेक्षा की गई है कि वह अपने-अपने घरों में पूजा/उपासना करेंगे। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक है कि एक समय में धार्मिक या उपासना स्थलों पर पांच से अधिक व्यक्ति इकठ्ठे न हों साथ ही उपासना स्थलों पर फेस कवर एवं सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का कड़ाई से पालन किया जाये।
जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर विवाह समारोहों में मेहमानों की संख्या 20 से अधिक न होने के निर्देश दिये हैं। इसमें वर एवं वधु पक्ष के 10-10 व्यक्ति शामिल हो सकते हैं। इसी प्रकार किसी भी पारिवारिक कार्यक्रम या जन्मदिन, सालगिरह आदि समारोहों में 10 से अधिक व्यक्ति सम्मिलित नहीं होंगे। अंतिम संस्कार में पूर्ववत अधिकतम 20 व्यक्ति सम्मिलित हो सकेंगे। उपरोक्त शर्तों का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरूद्ध आईपीसी की धारा 188 एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 तथा अन्य प्रासंगिक विधियों के तहत दाण्डिक कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »