Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

“सावनसिंह की हत्या का झाबुआ पुलिस ने किया खुलासा”

 

“सावनसिंह की हत्या का झाबुआ पुलिस ने किया खुलासा”

मनीष वाघेला

घटना का विवरण :- दिनांक 25.02.2022 की रात्री में सावनसिंह पिता नानसिंह बिलवाल उम्र 49 वर्ष निवासी पिपलीपाडा का शव पीपलीपाड़ा रोड़ किनारे पड़ा था। जिसे मृतक सावनसिंह के पिता नानसिंह एक निजी वाहन से जिला चिकित्सालय झाबुआ में मृत अवस्था में लाये थे। मृतक सावनसिंह के शव का पीएम डॉक्टरों के पेनल द्वारा किया गया। उक्त सूचना मिलते ही थाना कोतवाली में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

हत्या के खुलासे के लिये टीमों का गठन :-

मृतक सावनसिंह के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाये जाने पर उक्त सनसनीखेज घटना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा संपूर्ण घटना को गंभीरता से लेते हुए अति. पुलिस अधीक्षक श्री आनंद सिंह वास्कले के नेतृत्व में विभिन्न टीमें बनाकर संपूर्ण घटनाक्रम के खुलासे की जिम्मेदारी दी गई।

घटना का खुलासा :-

सभी टीमों द्वारा इस घटना की जांच पड़ताल हर पहलू पर की जा रही थी। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को गाड़ी स्कीड के निशान मिले थे। स्कीड के निशानों का एफएसएल टीम द्वारा परिक्षण किया गया तो ऐसा लग रहा था जैसे ये किसी ट्रैक्टर के निशान है। तो पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में पुछताछ की गई। पुलिस टीम द्वारा मृतक के परिजनों से भी पुछताछ की गई। पीएम रिर्पोट में डॉक्टर द्वारा मृतक सावनसिंह के सर में, कमर में, पीठ में, आँखों के उपर चोंट आना लेख किया गया। पुलिस टीम जब घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही थी तभी आसूचना संकलन की टीम को एक अहम जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक सावनसिंह घटना दिनांक की शाम को सोमसिंह व परम के साथ में देखा गया था और परम के साथ में एक ट्रैक्टर भी है। परम द्वारा जब ट्रैक्टर को खरीदा था तब सोमसिंह उसका ट्रैक्टर चलाता था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सोमसिंह व परम को पुलिस गिरफ्त में लिया गया।

पुलिस टीम द्वारा सोमसिंह व परम से पुछताछ की गई तो शुरू में तो वह घुमा फिराकर इधर-उधर की बाते कर रहे थे। फिर सख्ती के पुछताछ करने पर उनके द्वारा मृतक सावनसिंह की हत्या करना कबूल किया। उनके द्वारा बताया गया कि ग्राम टिकड़ी में रमेश तेली की दुकान के सामने सावनसिंह, सोमसिंह, परम एवं बाबु ने बैठकर शराब पी। उस दौरान मृतक सावनसिंह का विवाद परम व सोमसिंह के साथ शराब के खर्चे की बात को लेकर हुआ। फिर उसके बाद बाबू वहां से घर चला गया। सावनसिंह, सोमसिंह व परम ट्रैक्टर से वापस पीपलीपाड़ा आ रहे थे। सोमसिंह व परम के मन में लगातार यह चल रहा था कि किस तरीके से कुछ देर पहले विवाद का बदला लिया जा सके। सोमसिंह ट्रैक्टर चला रहा था व एक साइड में परम व दुसरी साइड में सावनसिंह बैठा था। जैसे ही वह घटनास्थल के पास पहुंचे। वहां पर जान से मारने की नियत से सोमसिंह ने पीपलीपाड़ा के पास में ट्रैक्टर का ब्रेक जानबूझकर जोर से लगाया, जोर से ब्रेक लगाने के कारण सावनसिंह रोड़ किनारे फिंका गया। दोनों सावनसिंह को मरता हुआ छोड़कर फरार हो गये।

आरोपियों के नाम :-

1. सोमसिंह पिता थावरिया भूरिया उम्र 38 वर्ष निवासी पिपलीपाड़ा

2. परम उर्फ प्रेम पिता गुलसिंह कटारा उम्र 27 वर्ष निवासी पिपलीपाड़ा

सराहनीय कार्य में योगदान :-

संपुर्ण घटनाक्रम का खुलासा करने में निरी. सुरेन्द्र सिंह गाडरिया, उनि श्याम कुमावत, सउनि जगदीश नायक, सउनि लालचंद परमार, आर. आशिष एवं आर. 98 मंगलेश पाटीदार, आर. 193 दीपक, आर. 552 महेश, आर. 573 संदीप बघेल का सराहनीय योगदान रहा। उक्त सराहनीय कार्य पर पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की।

 

जनसंपर्क अधिकारी

श्री आनंदसिंह वास्कले

अति. पुलिस अधीक्षक

जिला झाबुआ (म.प्र.)

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »