Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

*सिर्फ नाम के लिए बनी नल जल योजना बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं ग्रामीण*सुबह से पानी के लिए लगी रहती कतरा / कुंडेश्वर टाइम्स समाचार संपादक मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

 

दमोह पंचायत कर्मी ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे है। फलस्वरुप ग्रामीण अंचलों में पेयजल संकट गहराता जा रहा हैं लेकिन जिम्मेदार अफसर पेयजल समस्या का निराकरण किए जाने को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे है। जिससे ग्रामीण अंचल के बाशिंदे बूंदबूंद पानी के लिए भटक रहे है
ऐसा ही मामला जबेरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत झरोली का है जहा पर ग्रामीण पीने के पानी को तरसते हुए देख रहे है लेकिन पंचायत के कर्मी समस्या का समाधान करने के लिए तैयार नहीं हो रहे है
झरोली गांव जिसकी आबादी करीब 3000 हजार है इस गांव में पेयजल की समस्या गंभीर रुप से बनी हुई है आर्थिक रुप से संपन्न लोगों के यहां निजी जल स्त्रोत ट्यूबवेल है जिससे उन्हें पेयजल की सुविधा बनी हुई है लेकिन गांव के कई ऐसे परिवार हैं जो बूंद-बूंद पानी के लिए भटक रहे है। यह ग्रामीण ग्राम पंचायत के द्वारा गांव में लगाए हैंडपंप व नल जल योजना से पानी की आपूर्ति करते हैं

एक हेडपंप एवं कुये के भरोसे चल रहे है ग्राम बासी जो गर्मी सुरु भी नहीं हुई और पानी का स्तर कम होता जा रहा है
इस हैंडपंप एवं कुओ से गांव के लोग पानी भरकर अपनी प्यास बुझाने के साथ ही अन्य जरुरतों के लिए पानी का उपयोग करते है लेकिन वर्तमान में मात्र हैंडपंप एवं कुआ ही पानी दे रहा है
जिसके चलते ग्रामीण जलसंकट से जूझ रहे हैं। हालात यह हैं कि ग्रामीण सुबह से ही खाली बर्तन लेकर हैंडपंप पर पहुंच जाते है।

*नल जल योजना भी बंद कई महीनों से बंद पडी है*

झरोली गांव में लाखों रुपए की नल जल योजना प्रारंभ की गई थी। लेकिन देखरेख के अभाव में उक्त नल जल योजना बीते कई महीनों से बंद पड़ी हुई है लेकिन पंचायत सरपंच सचिव बंद पडी नल जल को चालू नहीं करा पाए और साथ मे प्रशासन के जिम्मेदार अफसर गांव में पानी की आपूर्ति किए जाने को लेकर को लेकर कोई भी कार्य योजना नहीं बनाए जाने के कारण और अफसरों की लापरवाही को लेकर ग्रामीण खासे परेशान है यही वजह है कि ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए भटकना पड़ रहा हैं। गांव के ही कुछ लोग जिनके यहां निजी जल स्त्रोत है वह परेशान हो रहे ग्रामीणों के लिए पानी उपलब्ध करा रहे हैं। यहां से ग्रामीण पानी भर कर ले जाते है।हालाकि यह व्यवस्था स्थाई नहीं है। ग्रामीणों ने कई बार अफसरों ओर जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत करवाया लेकिन अभी तक किसी ने ध्यान नहीं दिया है। ना ही किसी ने कोई पहल की है। फल स्वरुप ग्रामीणों में अफसरो को लेकर खासी नाराजगी बनी हुई हैं

ग्रामीण हरिसीग चक्रवर्ती ने बताया है कि कुछ परिवार तो ऐसे है जिन्हें 1 किलो मीटर दूर से पानी लाना पड़ता है तब जा के वो अपनी ओर अपने परिवार की प्यास बुझा पाते है तो वहीं ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया सरपंच और सचिव से पीने के पानी के लिए गुहार लगायी है इस संकट से निपटने के लिए सरकार लाखों रुपए खर्च करती है लेकिन सचिव सरपंच की मनमानी के चलते नल जल योजना में भी भ्रष्टाचारी की जा रही है शासन द्वारा ग्राम पंचायत में नल जल योजना के लिए लाखों रुपए खर्च कर रही है और सचिव सरपच रोजगार सहायक राशि निकाल भी रहे हैं लेकिन उस राशि का उनके द्वारा राशि को आहरण कर लिया गया और ग्राम पंचायत में नल जल योजना बंद पड़ी हुई है इस संबंध में जनपद पंचायत जबेरा सीईओ को जानकारी दी लेकिन उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है इसलिए सचिव रोजगार सहायक की मनमानी के चलते अपनी ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार कर अपनी जेब गर्म करने में लगे हुए हैं

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »