Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सीधी जिले में भीषण सड़क हादसे का आरोपित ट्रक चालक गिरफ्तार, दुर्घटना में गई थी 14 लोगों की जान,सिंगरौली से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

पुलिस ने ट्रक ड्राइवर श्याम लाल रावत पुत्र सूरदीन निवासी झोखों थाना जियावन सिंगरौली को गिरफ्तार किया है

सिंगरौली/सीधी(kundeshwartimes) जिले में भीषण हादसे के जिम्‍मेदार ट्रक ड्रायवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दुर्घटना में ट्रक की टक्‍कर से तीन बसें पलट गई थी। इसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी। ट्रक का टायर फटने से यह दुर्घटना हुई थी। इस दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर कूद गया था। पुलिस ने आरोपित को उसके गांव झोंको से पकड़ा है। जिले की बहरी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपित को चुरहट थाना की मोहनिया पुलिस चौकी को सौंप दिया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने भीषण सड़क हादसे के लिए जिम्‍मेदार ट्रक ड्राइवर श्याम लाल रावत पुत्र सूरदीन निवासी झोखों थाना जियावन सिंगरौली को गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर को बहरी थाने में बैठाकर पूछताछ की जा रही है। ट्रक क्रमांक यूपी 64 टी 80 36 सोनभद्र से पास है। ट्रक मैहर से सीमेंट लोड कर निगाही जा रहा था। ट्रक का बीमा, रजिस्ट्रेशन और फिटनेस है। पुलिस ने चालक पर मामला पंजीबद्ध किया है। ट्रक शिव कुमार साहू निवासी मायापुर सीधी के नाम रजिस्टर्ड है।

आरटीओ ने कलेक्टर को सौंपी रिपोर्ट

आशुतोष भदौरिया जिला परिवहन अधिकारी ने साकेत मालवीय कलेक्टर को दुर्घटनाग्रस्‍त तीन बस, ट्रक की रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय को सौंप दिया है। बस क्रमांक एमपी 17 पी 0320 श्याम जी पांडे बांस घाट रीवा के नाम रजिस्टर्ड है। इसका पंजीयन 2009 में कराया गया है। जिसका फिटनेस 29 जनवरी 2024 और बीमा 17 फरवरी 2024 तक है।

बस क्रमांक एमपी 53 पी 0 388 अनंती देवी पटेल कुसमी के नाम रजिस्टर्ड है। जिसका रजिस्ट्रेशन वर्ष 2010 में कराया गया है। फिटनेस 21 अक्टूबर 2023 और बीमा 11 अक्टूबर 2023 है। बस क्रमांक सीजी 16 एच 0 103 दीप चंद गुप्ता के नाम 2010 में रजिस्टर्ड है। जिसका बीमा 5 फरवरी 2024 और फिटनेस 6 फरवरी 2024 तक है।

घर-घर पहुंच रहा प्रशासन

इन गांवो में कलेक्टर साकेत मालवीय, मुकेश श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक, अंजुलता पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राहुल धोटे जिला पंचायत सीईओ, सुधांशु तिवारी थाना प्रभारी रामपुर नैकिन, शेषमणि मिश्रा थाना प्रभारी जमोड़ी पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट में पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »