Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सीहोर में स्कॉर्पियो और चार्टर्ड बस टकराई, पीछे से आ रही दूसरी कार भी हुई शिकार, 3 की मौत कई घायल

सीहोर। जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां रेहटी के सगोनिया टर्न पर एक बास और स्कॉर्पियो में आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस हादसे में एक दूसरी ब्रेजा कार भी चपेट में आ गई. घटना में स्कॉर्पियो सवार 3 लोगों की मौत हो गई है. जबकि दोनों ही वाहन के करीब 10 से 12 यात्री घायल हैं. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज जारी है.

बस-स्कॉर्पियो की टक्कर, दूसरी कार भी चपेट में आई: जानकारी के मुताबिक बस भोपाल से बैतूल जा रही थी. इस दौरान भोपाल-बुधनी मार्ग में जाम होने से बस भोपाल से रेहटी होते हुए जा रही थी. तभी रेहटी के सगोनिया टर्न पर बस और स्कार्पियो में आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस पलट गई. वहीं इसी दौरान स्कॉर्पियो के पीछे से आ रही एक ब्रेजा कार भी इस हादसे की चपेट में आ गई. घटना में स्कॉर्पियो के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई.
करीब 10-12 घायल:वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही रेहटी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. जहां पुलिस ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि करीब 10-12 लोग हादसे में घायल हुए हैं. जिनका रेहटी अस्पताल में इलाज चल रहा है. जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को भोपाल रेफर किया गया है. टीआई ने बताया कि छिंदवाड़ा-भोपाल चार्टर्ड बस हादसे का शिकार हुई है. हादसा रेहटी थाना क्षेत्र के मालीबाया के पास हुई है.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »