सी.ई.ओ.शफी मोहम्मद कुरैशी को दी गई भावभीनी विदाई,बड़ी संख्या में स्थानीय जन रहे मौजूद, कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो महेश शर्मा की रिपोर्ट
ग्राम पंचायत भवन देवरी में संपन्न हुआ विदाई समारोह कार्यक्रम

हर्रई(kundeshwartimes)- शनिवार को ग्राम पंचायत भवन देवरी में विदाई समारोह आयोजित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी शफी मोहम्मद कुरैशी को भावपूर्ण विदाई दी गई। श्री कुरैशी जनपद पंचायत हर्रई में लगभग तीन वर्षों तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे। अन्यत्र स्थानांतरण होने पर दी गई विदाई के अवसर पर श्री कुरैशी ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किये तथा हर्रई क्षेत्र के अधिकारियों कर्मचारियों से मिले सहयोग को याद कर सभी को धन्यवाद दिया।
उपस्थित सभी कर्मचारी एवं ग्राम वासियों ने पुष्प हार एवं तिलक लगाकर श्री कुरैशी का वंदन अभिनंदन किया।कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य महेश इनवाती, जनपद सदस्य मथुरा सूर्यभान उइके, सरपंच संघ अध्यक्ष योगेंद्र शाह धुर्वे, पूजा कमलभान बट्टी, सुनील उइके सरपंच, महेंद्र सरयाम सचिव ग्राम पंचायत देवरी, सचिव, रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत मोबिलाइजर एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति एवं सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।




