Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने 2212 रुपए 50 पैसे का चेक कैश कराने पर 55 लाख वापस करने का सुनाया फैसला,26 साल पहले का है मामला

नई दिल्ली (कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क)   सुप्रीम कोर्ट ने बैंक फ्रॉड के एक 26 साल पुराने मामले में सजा सुनाई है. सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले ने ये साबित कर दिया है कि गलती छोटी हो या बड़ी कानून की नजर में अपराध की सजा होती ही है. ऐसे में किसी को भी क्राइम करने से पहले 100 बार सोचना चाहिए कि वो सही कर रहा है या नहीं. सुप्रीम कोर्ट ने साल 1994 के एक मामले में एक व्यक्ति को सजा सुनाई है.

इस वयक्ति ने अब से 26 साल पहले एक फर्जी अकाउंट खोलकर चेक के जरिए 2212.5 रुपये निकाल लिए थे. इसके बाद इस शख्स हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट दौड़ लगानी पड़ी सर्वोच्च न्यायालय ने इस शख्स को 55 लाख रुपये वापस करने का आदेश दे दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने इस शख्स पर अपना फैसला सुनाते हुए आपराधिक आरोपों से इन्हें बरी कर दिया, लेकिन बतौर जुर्माना इन्हें 5 लाख रुपया देने को कहा है जबकि शिकायत के सेटलमेंट के लिए 50 लाख रूपये अलग से देने को कहा है इस तरह से ये पूरा मामला 55 लाख रुपये देकर खत्म हुआ ।

कैसे हुई मामले की शुरुआत

सन् 1992 की मई में महेंद्र कुमार शारदा नामका शख्स ओम माहेश्वरी के यहां मैनेजर के तौर पर काम करता था. आपको बता दें कि माहेश्वरी उन दिनों दिल्ली स्टॉक एक्सचेंज के सदस्य थे. पांच साल बाद यानि की साल 1997 में माहेश्वरी ने महेंद्र कुमार शारदा के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर दर्ज करवाई. इस एफआईआर में ओम माहेश्वरी ने अपने मैनेजर महेंद्र शारदा पर बैंक फ्रॉड का आरोप लगाया कंप्लेंट में ये लिखवाया कि उनके मैनेजर शारदा ने गैरकानूनी तरीके से उनके नाम पर अकाउंट खोल लिए. इसके बाद चेक के जरिए कमीशन ब्रोकरेज के पैसे बिना उनकी जानकारी के बैंक से निकाल लिए. आपको बता दें कि शारदा ने उस वक्त 2212 रुपये 50 पैसे निकाले थे.

महेंद्र शारदा पर धोखाधड़ी जालसाजी के आरोप लगे जिसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने पहले तो शारदा पर लगे आरोपो को खारिज करने से इनकार कर दिया था. लेकिन बाद में जब महेंद्र शारदा इस मामले के सेटलमेंट के लिए तैयार हो गए तब हाईकोर्ट ने कहा था कि ये गंभीर आरोप हैं. जिसके बाद ये मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले की सुनवाई की न्यायमूर्ति संजय के. कौल की अध्यक्षता वाली पीठ ने महेंद्र शारदा के वकील से सवाल किया कि इस मामले को सुलझाने दो दशक का समय क्यों लगा. उन्होंने न्यायिक प्रक्रियाओं में कोर्ट समय बर्बाद करने के लिए शारदा पर 5 लाख का जुर्माना लगाया. अब सुप्रीम कोर्ट 15 सितंबर को शारदा के भविष्य पर फैसला सुनाएगा ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »