Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सुरक्षा में कर्तव्य की वेदी पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले 191 वीर शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि परेड।। कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो सिक्की मिश्रा की रिपोर्ट

पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम


अनूपपुर (कुंडेश्वर टाइम्स) 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन अनूपपुर में परेड का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान ने संपूर्ण भारतवर्ष में 1 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2025 तक की अवधि में कर्तव्य के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले 191 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के नामों का वाचन किया एवं उन वीर शहिदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीद पुलिस जवानों की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर
अनूपपुर ज़िले के वीर सपूतो के परिवारजनो को शाल व श्रीफल भेट कर सम्मानित किया गया ।

स्मृति दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

बताया जाता है कि पुलिस स्मृति दिवस की शुरुआत 21 अक्टूबर 1959 से हुई थी, जब भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 10 जवान लद्दाख क्षेत्र के हॉट स्प्रिंग्स में चीनी सैनिकों से मुकाबले के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस अदम्य साहस और बलिदान की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान
पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने कहा कि “शहीद पुलिस जवानों का त्याग और बलिदान हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए जनता की सुरक्षा एवं सेवा के प्रति पूर्ण समर्पण भाव रखना चाहिए।” उन्होंने 1 सितंबर 2024 से 31अगस्त 2025 तक कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नमन करते हुए उनकी पुण्य स्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हर्षल पांचोली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जगन्नाथ मरकाम, इसरार मंसूरी,एसडीओपी सुमित केरकेट्टा जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »