Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सुलियरी कोल माइंस में हुआ करीब 800 करोड का भ्रष्टाचार- डीपी शुक्ला

सिंगरौली(KUNDESHWARTIMES)- सिंगरौली जिले मे आए दिन भ्रष्टाचार के नए नए मामले उजागर हो रहे हैं ताजा मामला सुलीयरी कोल माइंस का सामने आया है,

डीपी शुक्ला प्रदेश महामंत्री किसान कांग्रेस ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आरोप लगाया है कि कोल उत्खनन के लिए कोल मंत्रालय के द्वारा वर्ष 2016 में पुनः उसी कंपनी एपीएमडीसी को आवंटित किया गया जिसे 29 सितंबर 2014 को रीट नंबर 120/12 से सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कई अन्य कोल ब्लॉकों के साथ सुलियरी कोल ब्लॉक को भी निरस्त कर दिया था कंपनी के द्वारा दिनांक11/02/17 को कलेक्टर सिंगरौली से पत्र लिखकर 10 ग्रामों मे से 8 ग्रामों की भू अर्जन अधिनियम 1894 की धारा 9(1) की कार्यवाही दिनांक12/09/14 तक का पूर्ण की जा चुकी,शेष ग्राम डोंगरी की धारा 9(1) की कार्यवाही किया जाना शेष था जिसे लिखकर मध्य प्रदेश शासन के राजस्व विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के पत्र दिनांक 29 जनवरी 2014 के मुताबिक पुनः भू अर्जन की कार्यवाही प्रारंभ करने हेतु निवेदन किया गया था जिसके आधार पर कलेक्टर सिंगरौली के द्वारा प्रमुख सचिव राजस्व से दिनांक03/04/17 को भू अर्जन की कार्यवाही आगे बढ़ाने के संबंध में दिशा-निर्देश प्राप्त करने हेतु पत्र लिखा गया इसमे अपर सचिव राजस्व द्वारा दिनांक 09/03/ 2017 को पत्र लेखन कर भू अर्जन अधिनियम 2013 की अधिसूचना दिनांक03/10/14 के अनुसार कलेक्टर को ही उक्त अधिनियम के कार्यों हेतु समुचित सरकार अधिसूचित किया गया है यह लिखकर कलेक्टर को ही अधिकार दे दिया गया जिसके बाद कंपनी के द्वारा पुनः दिनांक 11/05/2017 को कलेक्टर जिला सिंगरौली को पत्र लेखन कर भू अर्जन की कारवाही आगे बढ़ाए जाने का निवेदन किया गया जिसके बाद कलेक्टर सिंगरौली के द्वारा दिनांक 31/05/ 2017 को पत्र जारी कर दिनांक24/09/14 तक पूर्ण किए गए कार्य से आगे का कार्य किए जाने का आदेश विकास सिंह उपखंड अधिकारी सिंगरौली को दिया गया,किंतु उपखंड अधिकारी के द्वारा दिनांक 24/09/14 तक की कार्यवाही पूर्ण होने के बाद भी कंपनी को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य धारा 9 (1) की नोटिस समस्त ग्राम के व्यक्तियों को देकर सुनवाई की गई और जो पारित अवार्ड किया गया उसमे 2014 में जो नोटिस धारा 9(1) की दी गई थी उसकी आधी राशि करके अवार्ड पारित किया गया
जिससे कंपनी को लगभग 800 करोड़ के करीब फायदा पहुंचाया गया जिला भू अर्जन अधिकारी एवं सहायक भू अर्जन अधिकारी के द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है , डीपी शुक्ला प्रदेश महामंत्री किसान कांग्रेस ने मांग की है कि सुलियरी कोल माइंस का पारित एवार्ड एवं गणना पत्रक को व्यवसाइड पर सार्वजनिक किया जाए और समस्त प्रभावित व्यक्तियों को दोगुना लाभ दिया जाए।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »