Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सोना चांदी कारीगर के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, व्यवसायियों ने दुकानें बंद कर किया हंगामा

गया (kundeshwartimes)-  बिहार के गया में सोने चांदी के कारीगर के नाबालिग बेटे की हत्या का मामला सामने आया है. पीट-पीटकर कर हत्या की घटना की गई है. इस घटना से आक्रोशित स्वर्ण व्यवसायियों और कारीगरों ने दुकानें बंद कर गया शहर के टावर चौक के समीप पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया. वे अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.यह घटना गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जाती है. मृतक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के ही रंग बहादुर रोड के रहने वाले अखिलेश वर्मा के 17 वर्षीय आदित्य कुमार के रूप में की गई है. घटना बीती रात्रि की बताई जाती है. डायल 112 को इसकी सूचना दी तो पुलिस पहुंची और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
शव पहुंचते ही स्वर्ण व्यवसायियों में आक्रोश :शुक्रवार को जब शव पहुंचा तो परिजन और स्वर्ण कारीगर एवं स्वर्ण व्यवसायी आक्रोशित हो गए. उन्होंने टावर चौक के पास सड़क को अवरोध करते हुए प्रदर्शन किया. आक्रोशित सभी लोग इस तरह की पीट-पीटकर हत्या करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. वहीं पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को भी बुलाने की मांग कर रहे थे।

“स्वर्ण कारीगर के पुत्र आदित्य कुमार की मौत हुई है. परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पुलिस इस मामले की विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन कर रही है. जल्द ही इस घटना में संलिप्त अपराधी गिरफ्तार किए जाएंगे.”-बबन बैठा, थानाध्यक्ष, कोतवाली

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »