Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार को लेकर अभियोजन मीडिया सेल प्रभारीयों का ऑनलाइन प्रशिक्षण संपन्न।

सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार को लेकर अभियोजन मीडिया सेल प्रभारीयों का ऑनलाइन प्रशिक्षण संपन्न।

  • थांदला से मनीष वाघेला
    अभियोजन मीडिया प्रभारी वर्षा जैन के अनुसार आज दिनांक को मध्य प्रदेश लोक अभियोजन विभाग द्वारा अभियोजन मीडिया सेल हेतु वेबीनार के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें मध्य प्रदेश के सभी अभियोजन संभागीय जनसंपर्क अधिकारी, अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी एवं सहायक मीडिया सेल प्रभारी कुल 150 अधिकारी सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पुरुषोत्तम शर्मा महानिर्देशक लोक अभियोजन मध्य प्रदेश द्वारा कहा गया कि न्याय की बातें जन-जन तक पहुंचाने में सोशल मीडिया की अहम भूमिका है। अपने विभाग के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने मैं सोशल मीडिया का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी मीडिया प्रभारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश अभियोजन मीडिया सेल लगातार बहुत अच्छा प्रयास कर रहा है। जिसकी प्रशंसा सभी स्तर पर हो रही है।प्रत्येक व्यक्ति को सरल , सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध हो सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए भी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसार प्रचार की आवश्यकता है। इसके बाद प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी मध्य प्रदेश मौसमी तिवारी द्वारा सोशल मीडिया के महत्व को बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप आदि पर विभाग के कार्यों एवं समाचारों को प्रचारित एवं प्रसारित करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। झाबुआ जिले से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी थांदला वर्षा जैन सहित समस्त मीडिया सेल प्रभारीयों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्षा जैनमीडिया सेल प्रभारी
    थांदला जिला झाबुआ
    मध्य प्रदेश

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »