Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में नगर ने मारी बाज़ी,थांदला नम्बर- 1, थांदला से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मनीष वाघेला की रिपोर्ट

थांदला (मनीष वाघेला)
स्वच्छ भारत अभियान एक राष्ट्रीय स्वच्छता मुहिम है जो भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया है, इसके तहत 4041 सांविधिक नगरों के सड़क, पैदल मार्ग और अन्य कई स्थल आते है। … भारत के शहरी विकास तथा पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय द्वारा इस अभियान को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लागू किया गया है।स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का तोहफा थांदला नगर परिषद जिले में प्रथम पायदान पर प्रदेश में45वा स्थान वेस्ट जोन में 136वे स्थान पर कुल 6000में से 3105.50 नंबर प्राप्त कर आज जिले में सिरमौर बना थांदला।

जिले में नाम रोशन करने वाली थांदला नगर परिषद के कर्मचारियों स्वच्छता प्रभारी गौरांक़ सिंह राठौर, यशदीप अरोरा, गौरव सिसोदिया, सीतल जैन, विजय गिरी, टिटियाभाई ,भरत, रतन, वीरेंद्र, महेश सहित समस्त नगर परिषद के सफाई कर्मियों को नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर , सीएमओ अशोक चौहान, उपाध्यक्ष मनीष बघेल एवं पार्षदों ने बधाई दी । अध्यक्ष बंटी डामोर ने कहां की जिले में प्रथम स्थान आने से निश्चित ही समस्त सफाई कर्मी एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा व इनके द्वारा की जा रही नगर की सेवा से आने वाले वर्षों में थांदला नगर परिषद प्रदेश सूची में भी अव्वल आएगी।
आज नगर जश्न में डूबा है इसी के चलते नगर की अटल सामाजिक सेवा संस्था के संचालक तानसिंग मेडा, राजू धानक, जवसिंग परमार द्वारा नगर परिषद के कर्मचारी, अधिकारी का परिषद प्रांगण में तिलक लगा कर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया व मिठाई वितरित कर खुशि जाहिर की गई।इस मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक चौहान ने कहा कि ये तोहफा नगर की जनता का है असली हकदार नगर के नागरिक है इनके द्वारा ही स्वच्छता मुहिम में सहयोगकी वजह से ही परिषद आज इस मुकाम पर पहुंची है।स्वच्छता अधिकारी गोरांक सिंह ने बताया कि परिषद, अधिकारियों एवं स्वच्छता टीम की सामंजस्य की वजह से ही आज हम इस मुकाम पर पहुंचे है।इसमें नगर के नागरिकों ने भी अपार सहयोग किया है।
स्वच्छता अधिकारी गोरांक सिंह ने नगर परिषद कर्मचारी सहित आगंतुक नागरिक के साथ स्वच्छता की शपथ भी दिलाई स्वागत कार्यक़म में अटल सामाजिक सेवा संस्था के प्रदेश के मुखिया तानसिंग मेडा, राजू धानक, जवसिंग परमार मांगीलाल वैद्य, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शर्मा, मनोज उपाध्याय, जमील खान,अविनाश गिरी, श्रीमंत अरोरा एडवोकेट, मनीष वाघेला, निर्मल, सहित नगर के प्रबुद्ध नागरिक, परिषद के तेज तर्राट पार्षद आनंद चौहान, विकास रावत उपस्थित थे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »