Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

स्वच्छ सर्वेक्षण के निर्धारित मानदंडों अनुरूप रोजाना दो पालियों में कराया जा रहा सफाई कार्य अजयगढ़ से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो जयराम पाठक की रिपोर्ट

अजयगढ़ l नगर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखी जाकर स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में नगर को स्वच्छता के उच्च शिखर का खिताब दिलाने के लिये एस.डी.एम./प्रशासक सत्य नारायण दर्रो के निर्देशन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में निकाय प्रशासन द्वारा रोजाना सुबह एवं शाम को उच्च स्तरीय सफाई व्यवस्था के रोजाना प्रयास किये जा रहे है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वेक्षण के निर्धारित बिंदुओं अनुरूप मेन बाजार, बस स्टैंड परिसर एवं नगरीय क्षेत्र के विभिन्न मार्गों की सफाई का अभियान चलाया जा रहा है । सुबह से पुनः सफाई अभियान प्रारंभ किया जाकर जयस्तम्भ चौक से पुराने बसस्टेंड मुख्य मार्ग में स्थापित डिवाइडर के दोनों ओर सफाई के साथ मुख्य मार्ग में बिखरी पन्नियों के संग्रहण, लिटरबिन एवं डस्टबिन के कचरे को खाली कराने का कार्य निकाय के स्वच्छता दूतों द्वारा किया जा नगर के अन्य मार्गों की सफाई सहित डोर टू डोर कचरे के संग्रहण का कार्य किया जाकर नगर को स्वच्छता के निर्धारित मानदंडों अनुरूप रखने के प्रयास किये गए।जहाँ पर ज़्यादा कचरा है वहाँ पर जेसीबी मशीन से सफाई कराई जा रही है l

नगर के सार्वजनिक नाले -नालियों की सफाई व्यवस्था नगर के अन्य स्थलों के नाले नालियों के अपशिष्ट की सफाई का कार्य कराया जाकर सुगम पानी निकासी के प्रयास किये गए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सिंह अपना अमला लेकर घरों घरों में जाकर लोगों से नगर को सुन्दर बनाने में सहयोग करने की अपील करते नजर आते हैं l उनके इस प्रयास से जनता जागरुक हो रही है और नगर में सफाई देखने को मिल रही है l

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »