Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

स्वास्थ्य क्षेत्र में आई क्रांति  मशीनों के युग में मशीनों से असाध्य रोगियों का उपचार

स्वास्थ्य क्षेत्र में आई क्रांति

मशीनों के युग में मशीनों से असाध्य रोगियों का उपचार

थांदला मनीष वाघेला

बायोहील मशीनों द्वारा असाध्य रोगों के निःशुल्क उपचार केंद्र का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, समाजसेवी नगीनलाल शाहजी एवं रमेशचन्द्र उपाध्याय द्वारा स्थानीय दशहरा मैदान के पीछे संजय कॉलोनी के मांगलिक भवन पर किया गया। बायोहील मशीनों से उपचार की जानकारी देते हुए संस्था के डायरेक्टर सन्नी सिंग राजावत ने बताया कि आज वैज्ञानिक युग में आधुनिक बायो वैक्स (FIR) हीट एवं हाइड्रोमशीन से बगैर शाररिक श्रम (एक्सरसाइज) करवा कर कमर दर्द, घुटनों के दर्द, थायरॉइड, पथरी, शुगर, ब्लड प्रेशर, साइटिका, प्रोस्टेट, लकवा, अस्थमा, मोटापा, बालों के झड़ने सहित अनेक लाईलाज बीमारियों का ईलाज सम्भव हुआ है। पूरे माह फ्री चलने वाले डेमो में कोई भी मरीज प्रातः 8 बजे से शाम 6 बजे के मध्य आकर स्वास्थ्य लाभ ले सकता है इसके लिए उन्हें अपने साथ थोड़ा पीने के लिए गर्म पानी व दो बेड शीट साथ लाना होगी। बायोहील के फ्री डेमो सेंटर के शुभारंभ अवसर पर पार्षद समर्थ उपाध्याय, सहयोगी स्टाफ कुलदीपसिंह झाला, सुशील शर्मा, विजय जोशी, नामदेवजी, संस्था के कमल सैनी सहित अन्य जन उपस्थित थे। इस अवसर पर संस्था द्वारा सभी अतिथियों के साथ ही पूर्व शिक्षक समाजसेवी दिनेशचन्द्र उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शर्मा, भारतीय प्रेस आयोग मध्यप्रदेश प्रभारी पवन नाहर, जमील खान का भी पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »