Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

हत्या कारित करने वाले आरोपी को भेजा गया जेल

हत्या कारित करने वाले आरोपी को भेजा गया जेल

मनीष वाघेला

सहायक जिला मीडिया प्रभारी सुश्री शीला बघेल द्वारा बताया गया कि फरियादी ने रिपोर्ट लेखबद्ध करवाई थी कि दिनांक 21.01.2021 को फरियादी का भतीजा बादर पिता का विवाह हुरसिंह की लड़की राजू से तय हुआ था, जिस पर दिनांक 21.01.2021 को हम सब परिवार वाले बारात लेकर ग्राम बोलासा 12:00 बजे गये थे। शाम को तोरण मारने के लिये दुल्हा बादर को भूरसिंह के घर ले गये कि दुल्हा से 500 रुपये लेने की बात हुई, जिस पर फरियादी के गांव का सोमजी उर्फ होमजी अपनी बंदूक लेकर आया और बोला कि किस बात का पैसा मांग रहे हो, कहते हुए बंदूक में कारतूस भरकर तान दी। तभी फरियादी का भाई तारू आया और बोला कि बंदूक मत चला और बंदूक पकड़ी तब सोमजी ने गोली चला दी जिससे उसी समय तारू को बंदूक की गोली लग गई और गोली लगने से तारू की मृत्यु हो गई। घटना स्थल पर तारू की लाश पड़ी है की सूचना पर देहाती नालसी लेख कर असल कायमी हेतु थाना रायपुरिया भेजी। मर्ग जांच मे लिया गया तथा मर्ग जांच से धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आज दिनांक 23.01.2021 को थाना रायपुरिया पुलिस द्वारा आरोपी सोमजी उर्फ होमजी को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रे टरा जे.एम.एफ.सी. (श्री राजेन्द्रज बर्मन साहब) पेटलावद, के न्याीयालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपी का जेल वारंट बनाकर जेल भेज दिया गया।

 

सुश्री शीला बघेल सहायक जिला मीडिया प्रभारी    जिला झाबुआ

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »