Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

हनुमना जनपद पंचायत के कंप्यूटर ऑपरेटर जय सिंह के बेंडर घोटाले को लेकर सी जीएसटी का छापा,कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट

रीवा_(kundeshwartimes) _रीवा जिले के हनुमना जनपद पंचायत में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत जय सिंह द्वारा श्रुति ट्रेडर्स एवं हर्ष ट्रेडर्स आदि के नाम से बेंडर बनाकर किए गए करोड़ों रुपए के घोटाले को लेकर सीजीएसटी कि 8 सदस्य टीम द्वारा आज दोपहर तकरीबन 1:00 से 2:00 के बीच चुपचाप जय सिंह पिता प्रताप सिंह गहरवार के ग्राम बिजौली स्थित घर पर छापा डाला गया जो देर रात तक चली । उल्लेखनीय है कि 17 अप्रैल 2023 सोमवार को तकरीबन 1:00 से 2:00 के बीच सीजीएसटी संभागीय कार्यालय रीवा में पदस्थ सुपरिंटेंडेंट राजेश कुमार एवं जीएसटी इंस्पेक्टर रणजीत सिंह के नेतृत्व में हनुमाना जनपद पंचायत में श्रुति ट्रेडर्स एवं हर्ष ट्रेडर्स आदि के नाम से भिंडर बनाकर किए गए घोटाले में माननीय लोकायुक्त महोदय भोपाल के निर्देशन में आयुक्त कार्यालय सीजीएसटी कार्यालय जबलपुर के आदेश अनुसार भेजी गई टीम द्वारा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मध्यांचल ग्रामीण बैंक मैं सूरत ट्रेडर्स के खाते से संबंधित समस्त जानकारी जहां खंगाली गई वही उसके उपरांत श्रुति ट्रेडर्स के संचालक तथा कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत जय सिंह गहरवार पिता प्रताप सिंह गहरवार ग्राम बिझौली के घर पर छापा मार कार्यवाही की गई। यहां यह भी उल्लेख करना आवश्यक है कि जय सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष कल्पना सिंह के सगे जीजा हैं कल्पना सिंह 2015 से लेकर 2022 तक लगातार 7 वर्षों तक हनुमना जनपद अध्यक्ष के पद पर पदस्थ रही है श्रुति सिंह कल्पना सिंह की पुत्री का नाम है जिसके नाम से तथा हर्ष सिंह आदि के नाम से भी बेंडर बनाकर फर्जी बिल घोटाला चालू था जिसे लेकर समय-समय पर जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए शिकायत पर संज्ञान लेते हुए राज्य वाणिज्य कर द्वारा जांचकर प्रतिवेदन में बताया जा चुका है था कि श्रुति ट्रेडर्स नाम कि कोई फार्म पंजीकृत नहीं है एवं लोकायुक्त महोदय भोपाल को तत्कालीन जिला पंचायत सी ई ओ स्वप्निल वानखेडे द्वारा 9 फरवरी 2023 को यह कहकर समय मांगा गया था कि श्रुति ट्रेडर्स एवं अन्य फर्मों को करोड़ों रुपए का भुगतान किया गया है जो कि पूर्णरूपेण गलत है। इस प्रकार आज 17 फरवरी 2023 सोमवार को चुपचाप जिस प्रकार से सीजीएसटी टीम द्वारा श्रुति ट्रेडर्स हर्ष ट्रेडर्स आदि के नाम से बेंडर बनाकर किए गए घोटाले की छापामार कार्रवाई की गई वहीं पूर्व में राज्य वाणिज्य कर द्वारा लोकायुक्त महोदय भोपाल को दिए गए के प्रतिवेदन के आधार पर कार्यवाही हुई तो हनुमान आजम जनपद पंचायत का शायद अब तक का सबसे बड़ा घोटाला होगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »