Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

हनुमना पुलिस ने पकड़ी 2 कुंटल गांजा की बड़ी खेप। नहीं थी किसी भी प्रकार की यूपी पुलिस की भूमिका,टैंकर मे जा रही थी गांजा की खेप,हनुमना से सम्पतिदास गुप्ता की रिर्पोट

हनुमना – मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर हनुमना थाना अंतर्गत आदिवासी अंचल पिपराही होकर छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश को जा रहे डीजल टैंकर में भरकर 2 क्विंटल गांजे की खेप पकड़ने में हनुमाना पुलिस को जहां बड़ी सफलता हासिल हुई है वहीं सोशल मीडिया में चल रही खबर मिर्जापुर जिले के हलिया पुलिस की भूमिका केवल अफवाह थी इसमें किसी भी प्रकार की हलिया पुलिस की भूमिका नहीं थी।


उल्लेखनीय है कि टैंकर क्रमांक एन एल 02a/ 2785 जिसके एक कंपार्ट में कुल 37 बंडलों में पैकेट बनाकर तकरीबन 2 कुंटल गांजे को भरकर बताया जाता है कि आरोपी चालक मुकेश कुमार पिता विक्रम सिंह 50 वर्ष एवं विकास राय पिता कैलाशराय 25 वर्ष द्वारा छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश को ले जाया जा रहा था आबिद खान के कुशल निर्देशन पर मुखबिर द्वारा दिए गए चालक के मोबाइल नंबर पर हनुमना पुलिस सतत संपर्क करते हुए पिपराही में प्रवेश कर जैसे ही टैंकर पिपराही से दाहिने टर्न होकर उत्तर प्रदेश के लिए जड़कुड़ मार्ग की ओर प्रवेश कर दो किलोमीटर आगे बढ़ा ही था कि हनुमना टी आई जयन्त अगलावे एस आई आर के जायसवाल चौकी प्रभारी पिपराही आरती वर्मा सोनू सिंह, लखनपटेल रवीन्द्र यादव आदि दलबल के साथ पहुंच कर उसकी घेराबंदी कर धर दबोचा। और पिपराही चौकी में लाकर जब टैंकर खोल कर तलाशी ली तो सबके होश उड़ गए टैंकर में एक बूंद डीजल नहीं था किसी भी कंपार्ट में। आज 19 मार्च गुरुवार को तकरीबन 2:00 बजे पुलिस के हाथ चलें इन गांजा तस्करों की गिरफ्तारी की सूचना पाते ही एसडीओपी शैलेश शर्मा भी तकरीबन 3.30 बजे पिपराही पहुंच गए थे तथा जप्ती की कार्यवाही करा कर हनुमना पुलिस की गाड़ी मे लोड करवा कर टैंकर समेत हनुमना थाने लाए यहां गौरतलब है कि एसडीओपी शर्मा के कुशल निर्देशन में हनुमना तक टैंकर चालक आरोपी मुकेश सिंह स्वयं टैंकर को चला कर लाया जिसमे दो आरक्षक भी बैठे हुए थे यदि चालक शातिर दिमाग़ का होता तो पिपराही घाटी मे टैंकर को धकेल कर स्वयं कूद जाता तो जहां वह फरार हो सकता था वहीं दो आरक्षकों की जान भी चली जाती यह तो संयोग था आरोपी सकुशल टैंकर लेकर हनुमना थाने आ गया

सम्पति दास गुप्ता, पत्रकार हनुमना

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »