Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

हरदा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका के साथ फैली चारों तरफ आग , लगभग 50 घर आए चपेट में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिया संज्ञान

हरदा (kundeshwartimes)- मध्य प्रदेश के हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें 6 लोगों की मौत की खबर है जबकि करीब 40 लोग घायल हुए हैं. इस ब्लास्ट से पूरा शहर हिल गया है.

धमाके के बाद भीषण आग ने पटाखा फैक्ट्री को घेर लिया है

जानकारी के अनुसार, आसपास के करीब 50 घर आग की चपेट में आ गए हैं. वहीं, जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भागते नजर आ रहे हैं. फिलहाल, 20 से ज्यादा घायलों को हरदा के जिला अस्पताल पहुंचाया गया है. आसपास के जिलों की फायर ब्रिगेड गाड़ियां भी हरदा के लिए रवाना हो गई हैं.

जानकारी के अनुसार मगरधा रोड स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में सुबह विस्फोट होने के बाद भीषण आग लग गई. फैक्ट्री से उठतीं आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा रहा है. सूचना मिलने के बाद मौके पर प्रशासनिक अमला सहित फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं.

सीएम मोहन यादव ने लिया संज्ञान

अस्पतालों में तैयारी करने को कहा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए मंत्री उदय प्रताप सिंह, एसीएस अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार हेलीकॉप्टर से हरदा जाने के निर्देश दिए हैं. वहीं, भोपाल और इंदौर में मेडिकल कॉलेज, एम्स और भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने के लिए भी निर्देशित किया गया है.

इसके अलावा, इंदौर और भोपाल से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भेजा जा रहा है और राहत कार्यों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं.

नर्मदापुरम से भी पहुंच रहीं कई दमकल गाड़ियां

हरदा पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड को लेकर नर्मदापुरम से फायर ब्रिगेड ओर एंबुलेंस हरदा भेजी जा रही हैं. नर्मदापुरम से भी स्टाफ हरदा के लिए रवाना हो गया है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नर्मदापुरम से 6 फायर ब्रिगेड ओर 4 एम्बुलेंस डॉक्टर और स्टाफ के साथ हरदा के लिए निकल गई हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »