Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

हरियाणा के आइपीएस अफसरों को सुशांत के सुसाइड पर शक, प्रदेश में ADGP हैं उनके जीजा,दिल्ली से कुंण्डेश्वर टाइम्स के लिए मदन भारती (पत्रकार एवं मैजेशियन) की विशेष रिर्पोट

हरियाणा की अफसरशाही यह मानने को तैयार नहीं है कि फिल्म अभिनेता सुशांत राजपूत ने आत्महत्या की होगी। सुशांत राजपूत का हरियाणा से गहरा नाता रहा है। उनके जीजा ओपी सिंह सीनियर आइपीएस अधिकारी हैं

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात ओपी सिंह मुख्यमंत्री कार्यालय में सलाहकार भी हैं। प्रदेश में राहगिरी के अधिकतर कार्यक्रम ओपी सिंह की देखरेख में होते हैं।

हरियाणा से जुड़ी हैं फिल्म अभिनेता सुशांत राजपूत की कई यादें

जीजा ओपी सिंह के आइपीएस अधिकारी होने के नाते सुशांत राजपूत की हरियाणा के कई आइपीएस और आइएएस अधिकारियों के साथ अच्छी जान-पहचान थी। इन अफसरों का मानना है कि साधारण से दिखने वाले सुशांत राजपूत किसी तरह के अवसाद में होंगे, उन्हेंं नहीं लगता। ऐसे युवक का सुसाइड करना संदेह पैदा करता है।

सुशांत के जीजा एडीजीपी ओपी सिंह सीएमओ में हैं सलाहकार

अपने साले सुशांत राजपूत के सुसाइड करने की खबर मिलते ही एडीजीपी ओपी सिंह अपने परिवार के साथ मुंबई के लिए रवाना हो गए। ओपी सिंह हरियाणा के खेल निदेशक भी रहे हैं। ओपी सिंह पहले ऐसे आइपीएस अधिकारी हैं, जिन्हेंं आइएएस अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया था। यह बात हुड्डा सरकार के कार्यकाल की है, लेकिन अब मनोहर सरकार में भी यह परंपरा बन गई कि आइएएस अधिकारी के पद पर आइपीएस अधिकारी की नियुक्ति कर दी जाए। बिजली निगमों के चेयरमैन का पद आइएएस अधिकारी के लिए है, लेकिन यहां आइपीएस शत्रुजीत कपूर काम कर रहे हैं।

एडीजीपी ओपी सिंह की कार्य प्रणाली को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हेंं सलाहकार के पद पर सीएमओ में एडजेस्ट कर रखा है। सुशांत राजपूत की बहन की जब ओपी सिंह के साथ शादी हुई थी, तब उनकी उम्र करीब 12 साल थी। तभी से ही सुशांत अपनी बहन व जीजा के पास पंचकूला आते-जाते थे। सुशांत के अभिनेता बनने की शुरुआत भी पंचकूला से ही हुई थी।

शुरुआती दिनों में सुशांत यहीं पर रहकर क्रिकेट खेलते थे और उन्हेंं थिएटर का बड़ा शौक था। थिएटर करने की भी शुरुआत भी सुशांत ने पंचकूला से ही की थी। सुशांत के फिल्मी करियर की शुरुआत पंचकूला से हुई और यहीं पर उन्होंने कई थिएटर किए।

महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म के बाद सीएम मनोहर लाल से मिले थे सुशांत

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म आने के बाद जीजा ओपी सिंह ने सुशांत की मुलाकात हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से कराई थी। सुशांत की असमय मौत पर हरियाणा के आइपीएस और आइएएस अधिकारियों को खासा दुख है। पूरे प्रदेश की अफसरशाही और राजनीतिक गलियारों में सुशांत राजपूत की मौत की खबर चर्चाओं में रही। एडीजीपी ओपी सिंह हालांकि इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं और परिवार के साथ मुंबई चले गए हैं, लेकिन उनके साथ के अधिकारी बिना नाम छापे यह कहने से नहीं रुक रहे कि सुशांत का व्यवहार काफी अच्छा था। वह शांत स्वभाव का लड़का था और हर किसी का सम्मान करता था। फिल्म अभिनेता होने के बावजूद उसमें किसी तरह का गुरूर नहीं था। सुशांत जब पंचकूला आता था, तब उसकी हरियाणा के आइएएस और आइपीएस अधिकारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों के साथ सेलीब्रिटी के नाते मुलाकात होती रहती थी।

मदन भारती, स्वतंत्र पत्रकार एवं मैजेशियन दिल्ली

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »