Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

हर्बल मेला में शामिल होने शहडोल से भोपाल जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर पनघटटा पुल में पलटी एक की मौत,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

लघु वनोपज समिति प्रबंधक की मौत, एक की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर, 5 सवारों को आई मामूली चोटें..

दमोह ( विंध्य सत्ता ) दमोह-कटनी मार्ग कुम्हारी और रेपुरा थाना के बीच कुम्हारी थाने से 1 किलोमीटर दूर शहडोल से भोपाल हर्बल मेला कार्यक्रम में शामिल होने जा रही बेलोरो अनियंत्रित होकर पनघटटा-1 पुल में पलट गई. जानकारी के अनुसार बताया गया कि लघु वनोपज समीति टिटका प्रबंधक सहित 7 लोग सवार थे. जिसमें घटना स्थल पर प्रबंधक की मौत हो गई. वहीं 6 लोगों को इलाज के लिए पटेरा अस्पताल से दमोह जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया. जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर कर दिया गया. वहीं शेष घायलों को शहडोल वन मंडल अधिकारी दमोह एमएस उईके, वन परीक्षेत्र अधिकारी दमोह ऋषि कुमार प्रजापति और वन विभाग के स्टाफ के सहयोग से शहडोल वापस भेजा गया. यह घटना सौमवार रात करीब 10 और 11 के बीच की स्थानीय पुलिस कुम्हारी द्वारा बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी कुम्हारी वंदना गौर, एएसआई पूर्णानंद मिश्रा, सैनिक प्रीतम, चालक धर्मेंद्र सहित रेपुरा थाना पुलिस के साथ मौजूद हैं. जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बोलेरो में सवार लघु वनोपज समिति टिटका प्रबंधक लक्ष्मण पाल नगडवाह थाना जय सिंह नगर जिला शहडोल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं 6 घायलों में शिव नारायण सिंह की हालत गंभीर होने पर दमोह जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर किया गया. वहीं चालक चंद्रशेखर, रामनरेश, हरिचरण, सुंदर, रामसिंह का दमोह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दमोह वन विभाग द्वारा शहडोल सुरक्षित भेजा गया.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »