Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

हवाई पट्टी के निर्माण कार्यो को 25 मार्च तक पूर्ण कर अवगत करायेः-कलेक्टर, सिंगरौली से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली(kundeshwartimes)-सिंगरौलिया में निर्माणाधीन हवाई पट्टी के निर्माण कार्यो को 25 मार्च तक हर हाल में पूर्ण कर अवगत कराये। उक्त आशय का निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित टीएल बैठक के दौरान कलेक्टर श्री अरूण कुमार परमार के द्वारा बैठक में उपस्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को दिया गया। उन्होने समाधान ऑन लाईन में चयनित शिकायतो के निराकरण की समीक्षा करते हुये पंचायत , उर्जा, पीएचई एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिये कि अपने अपने विभाग से संबंधित शिकायतो का त्वारित निराकरण कर शिकायत करने वाले व्यक्ति को अवगत कराये।


​कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाईन में लंबित शिकायतो के निराकण के प्र्र्रगति की विभागवार समीक्षा करने के पश्चात कहा कि अभी तक कई विभागो द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शिकायतो का निराकरण नही किया गया है इसके परिणाम स्वरूप जिले की ग्रेडिंग प्रभावित हो रही है। उन्होने विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिये कि अपने अपने विभागो से संबंधित शिकायतो का त्वारित निराकण कर अवगत कराये। उन्होने सीधी सिंगरौली हाईवे निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुये संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि कार्य में प्रगति तथा प्रशासनिक अधिकारियो से संबंधित जो आवश्यकताएं है उनसे सम्पर्क कर निराकृत कराये। उन्होने वृहद पेयजल योजना अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यो के प्रगति की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि कार्य के प्रगति मे कमी न होने पाये।
कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री पीएचई को निर्देश दिये कि हर घर नल के माध्यम से सुद्ध पेयजल उपलंब्ध कराना शासन की प्राथमिकताओ में शामिल है इसके निर्माण कार्य में प्रगति लाये तथा गर्मी के ऋतु को दृष्टिगत रखते हुये ऐसे स्थलो को पहले से चिन्हित करले जहा पर पयेजल की समस्या उपत्पन्न होने की संभावना है। अभी से पेयजल उपलंब्ध कराने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करले। उन्होने सभी राजस्व अधिकारियो को लंबित राजस्व प्रकरणो का समय पर निराकरण करने के साथ साथ निर्देश दिये कि अपने स्तर से शासकीय उचित मूल्य की दुकानो का निरीक्षण करते रहे तथा यह भी सुनिश्चित करे प्रति माह समय पर हितग्राहियो को राशन मिले।
बैठक के अंत में कलेक्टर ने सभी उपस्थित अधिकारियो को होली की सुभकामाना दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डी.पी बर्मन, एसडीएम ऋषि पवार, संयुक्त कलेक्टर राजेश शुक्ला, आयुक्त नगर निगम पवन सिंह, तहसीलदार रमेश कोल, जिला परिवहन अधिकारी बिक्रम सिंह राठौर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एन.के जैन, महिला बाल विकास अधिकारी राजेश गुप्ता, खनिज अधिकारी ए.के राय महाप्रबंधक उद्योग सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »