Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

हाथी के हमले से एक युवक की मौत , गोली लगने से दो घायल,इलाज हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, विधायक ने घायलों से की मुलाकात।। ब्यूरो गिरीश राठौड़ की रिपोर्ट

अनूपपुर(kundeshwartimes)- एक माह से अधिक समय से विचरण कर रहे एक नर हाथी द्वारा गुरुवार की दिन रात 8 बजे जैतहरी तहसील थाना एवं वन परिक्षेत्र के गोबरी गांव में ठाकुरबाबा के पास जंगल से निकलकर रात 8 बजे सुखीलाल राठौर के खेत में लगे गेहूं की फसल खा रहा था हाथी को भगाए जाने पर हाथी ठेगरहा रोड की ओर जाते हुए तेजी से वापस सूखीलाल के खेत की ओर आकर ग्रामीणों को दौड़ने लगा इस दौरान समीप के ग्राम पगना का एक युवक को हाथी ने पकड़ कर दबा दिया जिससे युवक की स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी लगते ही गोवरी पगना एवं आसपास के ग्रामीणों की भीड़ भारी मात्रा में एकत्रित हो गई जो तरह-तरह से हंगामा कर वन विभाग की टीम पर हमला करने लगी इस बीच वन परीक्षेत्र अधिकारी जैतहरी के शासकीय वाहन को भी तोड़फोड़ दिया गया स्थिति की जानकारी लगते ही अनूपपुर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ,पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार,अनूपपुर तथा जैतहरी थानों की पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल एवं गोबरी गांव में पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में लगा हुआ है ।

 

मृतक का बेटा केशव सिंह अपने पिता को देखने खेत की ओर जा रहा था ।तभी एक गोली उसके हाथ में लगी और वह घायल हो गया ,इस बात की जानकारी जब उसके चाचा को लगी तो वह उसे देखने दौड़ते हुए जा रहा था तभी एक गोली राम प्रसाद के छाती में लगी आनंन-फानन में दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय अनूपपुर में इलाज हेतु में भर्ती कराया गया ।

केशव सिंह ने बताया कि गोली खाकी वर्दी पहने व्यक्ति द्वारा चलाया गया है अब वह वन विभाग का है या पुलिस विभाग का यह में नहीं बता सकता,जहां इलाज के बाद हालत नाजुक होने पर दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज शहडोल संभाग के लिए रेफर कर दिया गया है

इनका कहना है

गोली लगने से घायल दो व्यक्ति जिला चिकित्सालय अनूपपुर में घायल अवस्था में इलाज हेतु पहुंचे जिनका तत्काल उपचार किया गया एवं एक्सरे कराया गया है दोनों लोंग को मेडिकल कॉलेज शहडोल के लिए रेफर कर दिया गया है

ए के अवधिया सी एम एच ओ अनूपपुर

विधायक फुंदेलाल मार्को ने घायलों से की मुलाकात


गोली लगने से घायल लोगों को देखने पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह मार्को जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां घायलों से मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 8 माह से इस क्षेत्र में हाथी आतंक मचाय हुए हैं और प्रशासन है कि उन्हें बाहर नहीं निकल पा रहा है हाथी द्वारा पहले भी एक व्यक्ति को हमला कर मार दिया गया और आज फिर से एक और व्यक्ति को हाथी द्वारा मार दिया गया है लॉयन ऑर्डर कैसे गड़बड़ हुआ जिसके कारण गोली चलानी पड़ी और दो व्यक्ति घायल हुए ,इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »