Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

हाथ में बने गुदना ने दिखाई राह, 13 वर्ष पहले गुम हुआ सत्‍यम मिला माता-पिता से,कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक संपति दास गुप्ता की रिपोर्ट

सतना(kundeshwartime)-
 13 वर्ष पहले गुम हुआ किशोर अब (26 वर्ष) जिला अपराध शाखा यानी डीसीआरबी और सिविल लाइन पुलिस की मदद से माता-पिता के पास लौट आया है। पुलिस ने युवक का घर तलाश करके माता-पिता से मिलवाया। पुलिस ने बताया कि सत्‍यम बोलने-सुनने में असमर्थ है।

सिविल लाइन थाने में दर्ज थी गुमशुदगी

पुलिस ने बताया कि मुख्त्यारगंज निवासी रामचरित्र शुक्ला का बेटा सत्यम 29 सितंबर 2010 को लापता हो गया था। सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराकर तलाश की जा रही थी, लेकिन कहीं अता पता नहीं चला। इसके बाद उक्त मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।

वीडियो काल कर दिखाया

पिता का कहना है कि इसलिए भी निराश थे क्योंकि सत्यम बोलने-सुनने में असमर्थ है। लगभग साढ़े 13 वर्ष के बाद भगवान ने सुन ली और सिविल लाइन थाना पुलिस से एक सूचना मिली। पता चला बेटा मिल गया है। पुलिस ने थाने बुलाया और वीडियो कालिंग के जरिए बेटे को दिखाया। वह सत्यम ही था।

हाथ में पिता का नाम लिखा है

पुलिस ने बताया कि सत्यम के हाथ में पिता का नाम लिखा था जिसके कारण गुमशुदा के पिता तक पहुंचने में दिक्कत नहीं हुई। यह वही साक्ष्य था जिसके जरिए सतना पुलिस को डीसीआरबी से सूचना मिली थी। उम्र के साथ उसके चेहरे और कद काठी में बदलाव हो गया है।

… और पुलिस सत्यम को सतना ले आई

सिविल लाइन पुलिस की एक टीम सिकंदराबाद पहुंची और सत्यम को सतना लेकर आई। हाथ पर पिता का नाम और सतना लिखा था। इस बारे में सिविल लाइन थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत ने बताया कि सत्यम तेलंगाना के सिकंदराबाद में थारा नाम की संस्था के पास था। यह संस्था गुमशुदा और लावारिस मिले बच्चों को आश्रय देती है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »