Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

हादसों का पहाड़ बना सोहागी पहाड़, ऑटो के ऊपर पलटा ट्रक रीवा जिले के सुहागी पहाड़ में हुआ दर्दनाक हादसा 7 की मौत प्रशासन जांच में जुटा

रीवा (कुंडेश्वर टाइम्स) रीवा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ये हादसा रीवा में मौत की घाटी कही जाने वाली सोहागी घाटी पर हुआ। बताया जा रहा है कि यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिसमें लोगों की जानें गई हैं.।

फिर हुआ बड़ा सड़क हादसा

एक अनियंत्रित ट्रक ऑटो पर पलट गया। इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. इस दर्दनाक हादसे में जिन चार लोगों की मौत हुई है, उनमें एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल सहित सात लोग शामिल हैं. ये हादसा गुरुवार दोपहर को सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर हुआ।

गंगा दशहरा पर गंगा स्नान के बाद मऊगंज जा रहे थे लोग

बताया जा रहा कि नेशनल हाईवे-30 पर से होकर एक ट्रक गुजर रहा था, तभी अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो के ऊपर पलट गया. ऑटो में कुल आठ लोग सवार थे. हादसे के चलते ऑटो सवार इसकी चपेट में आ गए, जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

नईगढ़ी और मऊगंज के रहने वाले थे आटो में बैठे लोग

जानकारी के अनुसार, ऑटो सवार सभी लोग प्रयागराज से गंगा स्नान कर मऊगंज जिले के नईगढ़ी जा रहे थे. ऑटो सवार सभी लोग मऊगंज के नईगढ़ी के रहने वाले थे. ट्रक प्रयागराज से होकर रीवा की ओर जा रहा था. ASP विवेक लाल ने बताया कि हादसे में सात लोगों की मौत हुई है. मृतकों की पहचान की जा रही है. हादसा किसकी लापरवाही से हुआ और हादसे की असल वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है।

लगातार हादसों के बाद भी प्रशासन की कार्यवाही केवल दिखावा

रीवा जिले की सुहागी पहाड़ में लगातार हो रहे हादसे और लोगों की मौतों पर प्रशासन केवल दिखावा करके शांत हो जाता है और आम जनमानस इस मौत की घाटी का शिकार हो जाते हैं प्रशासन द्वारा इस संबंध में अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है जिससे इस घाटी में होने वाले इस तरह के गंभीर हादसों को रोका जा सके जो निश्चित रूप से कहीं ना कहीं चिंता का विषय बना हुआ है। तो वही प्रश्न उठता है कि क्या फिर एक बार प्रशासन केवल दिखावा करके और शांत होकर बैठ जाएगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »