Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

हायर सेकेण्डरी परीक्षा में रीवा जिले की बेटी ने जिले का किया नाम रोशन खुशी ने प्रदेश के मैरिट में बनाया पहला स्थान,रीवा से कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

रीवा 27 जुलाई 2020. माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2020 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया। रीवा जिले की बेटी ने जिले का नाम रोशन किया है। रीवा जिले के त्योंथर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा खुशी सिंह प्रदेश की मैरिट में पहले स्थान पर आयी है। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय त्योंथर की कला समूह की छात्रा खुशी सिंह ने प्रदेश की मैरिट में पहला स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उसने 500 अंक में 486 अंक प्राप्त कर 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। इसी प्रकार सरस्वती शिशु मंदिर नेहरू नगर की अदिति शुक्ला ने प्रदेश की मैरिट में 10वां स्थान प्राप्त किया है। अदिति शुक्ला जीव विज्ञान समूह की छात्रा उसने 500 पूर्णांक में से 475 अंक प्राप्त कर कुल 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।

इसी प्रकार नेत्रहीन विकलांग उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवा के सूरज सिंह यादव प्रथम स्थान पर आये हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी आरएन पटेल ने बताया कि हायर सेकेण्डरी परीक्षा में रीवा जिले के 11 छात्र-छात्राओं ने जिले की मैरिट सूची में अपना स्थान बनाया है। शैलबाला कुशवाहा एवं रानी सेन में कला समूह में, साइंस ग्रुप में प्रसून शुक्ला, आकाश मिश्रा, सुखेन्द्र जायसवाल, प्राची सिंह एवं अर्पित द्विवेदी, कॉमर्स समूह में मनोज कुमार कुशवाहा एवं अर्पिता सिंह ने जिले की मैरिट सूची में अपना स्थान बनाया है। कृषि समूह में कस्मा श्रीवास्तव, फाइंनआर्ट समूह में साधना गौतम जिले की मैरिट सूची में आयीं हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »