Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

हिंदू संगठनों की बड़ी जीत,सांकेतिक रुप से रावण दहन लिया गया निर्णय झाबुआ से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मनीष वाघेला की रिपोर्ट

झाबुआ – देशभर में कोविड-19 अनलॉक की प्रक्रिया के अंतर्गत हर संप्रदाय हर वर्ग को अपने धार्मिक त्योहारों को शासकीय कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाने की अनुमति दी गई है। नगर पालिका झाबुआ द्वारा रावण दहन संबंधित एक विशेष बैठक में बिना नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संगठनों या मीडिया को आमंत्रित किए रावण दहन ना करने का फैसला लिया गया था। युग युगांतर से रावण दहन की परंपरा हिंदू समाज में चली आ रही है एवं इसे खंडित न किए जाने को लेकर नगर के समस्त हिंदू संगठनों ने संयुक्त रूप से नगर पालिका सीएमओ को ज्ञापन के माध्यम से सांकेतिक रूप से रावण दहन करने की मांग रखी। नगर के केवल सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रमुख व्यक्तियों एवं प्रशासन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में 51 फीट का रावण ना बनाते हुए सांकेतिक 11 फीट का रावण दहन करने की बात कही गई। नगर पालिका सीएमओ द्वारा समाज की आस्थाओं का सम्मान करते हुए एवं संगठनों की युक्ति संगत मांग को देखते हुए पूर्व में लिया गया रावण दहन न करने का निर्णय वापस लेते हुए ,सांकेतिक रूप से 11 फीट का रावण केवल प्रमुख प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अलग स्थान विशेष पर दहन करने की घोषणा की गई । माननीय नगर पालिका सीएमओ द्वारा लिए गए त्वरित एवं जन हितेषी निर्णय से सर्व हिंदू समाज में हर्ष की लहर व्याप्त है एवं सभी संगठनों द्वारा माननीय सीएमओ के निर्णय का स्वागत किया है।

हिंदू जागरण मंच : अध्यक्ष शैलेश बिट्टू सिंगार
बजरंग सेना : अध्यक्ष मयूर पवार
विश्व हिंदू परिषद : अध्यक्ष हिमांशु त्रिवेदी
राष्ट्रीय हिंदू सेना : अध्यक्ष वीरेंद्र राठौर
समेत हनुमान टेकरी सेवा समिति अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं नगर के समस्त युवा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »