Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

होलिका दहन आज, रंगोत्सव 8 को,इस तरह होली खेलें होली, अपनी राशि अनुसार ऐसे करें रंगों का चयन,बता रहे हैं ज्योतिर्विद राजेश साहनी

रीवा(kundeshwartimes)- ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा के अगले दिन प्रतिपदा तिथि में होली पर्व का उत्सव मनाया जाता है,जिसे रंग वाली होली कहते हैं।इस वर्ष 7 मार्च को सायं काल 6:09 तक पूर्णिमा तिथि व्याप्त रहेगी उसके पश्चात प्रतिपदा का प्रवेश हो जाएगा।इसलिए होली पर्व का उत्सव अर्थात रंग वाली होली 8 मार्च को मनाया जाना शास्त्र सम्मत होगा।
रंगों का भी एक अपना विज्ञान है जो मनुष्य के ऊपर अपना सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव छोड़ता है। रंग सीधे-सीधे हमारी मानसिक स्थिति को प्रभावित करते हैं। अपने अनुकूल रंगों का चयन राशि के माध्यम से सहजता पूर्वक किया जा सकता है ,तो आइए देखते हैं कि इस होली पर आपके ग्रहों का मिजाज क्या होगा तथा कौन से रंग फबेंगे आप पर, विस्तृत जानकारी ज्योतिर्विद राजेश साहनी के अनुसार।
★मेष राशि-
——– इस वर्ष की होली आप से सावधानी की मांग कर रही है। सूखे रंगों का इस्तेमाल करना आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल रहेगा।
* सुर्खलाल, सिंदूरी एवं पीले रंग गुलाल शुभ
* काले और नीले रंग अशुभ
* होलिका दहन में एक कत्थे का टुकड़ा समर्पित करें, आपके लिए शुभ होगा।
★वृषभ राशि-
———— इस वर्ष की होली का आगाज शुभ है। मन प्रफुल्लित रहेगा तथा इष्ट मित्रों के संग आप के होली के रंग जीवंत हो उठेंगे।
* हरा , नीला, गुलाबी एवं गहरे रंगों का प्रयोग शुभ।
* लाल एवं पीले रंगों के प्रयोग से बचें।
* होली का दहन में चंदन की लकड़ी का टुकड़ा समर्पित करने से शुभ प्रभावों में वृद्धि होगी।
★मिथुन राशि-
———— होली के दिन वाहन चालन में सावधानी बरतें, तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलजुल कर त्यौहार मनाएंगे तो आपके लिए अनुकूल होगा।
* हरा, गुलाबी एवं नीला रंग गुलाल का प्रयोग शुभ।
* लाल एवं गहरे रंगों के प्रयोग से दूर रहें।
* होलिका दहन में अपामार्ग की लकड़ी समर्पित करना आपके लिए शुभ है।

★कर्क राशि-
———— आपकी राशि के लिये यह होली शुभताओं में वृद्धि करने वाली होगी।
* लाल ,ऑरेंज, सिल्वर एवं पीले रंग गुलाल का प्रयोग् शुभ।
* हरे एवं नीले रंग अशुभ।
* होलिका दहन में पलाश की लकड़ी का टुकड़ा डालना,आपके सितारों को संपूर्ण वर्ष के लिए अनुकूल कर देगा।

★सिंह राशि-
———— होली का उत्साह चरम पर होगा। इष्ट मित्रों के संग तालमेल बैठा कर चले तथा वाणी पर संयम रखें तो होली आपके लिए शुभ है।
* गहरे लाल, मेहरून ,सिंदूरी एवं केशरिया रंग गुलाल शुभ।
* नीले रंग के प्रयोग से दूर रहें।
* होलिका दहन में मदार की लकड़ी का एक टुकड़ा समर्पित करें, शुभ रहेगा।
★कन्या राशि-
———— समय थोड़ा नाजुक है, इसलिए घर पर रहकर होली मनाएंगे तो बेहतर होगा।
* हल्का हरा, नीला एवं सिल्वर रंगों का प्रयोग आपके लिए अनुकूल होगा।
* पीले एवं लाल रंगों से बचने का प्रयास करें।
* होलिका दहन में दुर्वा की लकड़ी समर्पित करना शुभताओं में वृद्धि करेगा।

★तुला राशि-
———— नशे व्यसन आदि से दूर रहकर यदि त्यौहार मनाएंगे तभी आपके अनुकूल होगा।
* नीला ,हरा एवं गहरे रंगों का प्रयोग शुभ।
* पीले एवं लाल रंग अशुभ।
* होलिका दहन में चंदन की लकड़ी समर्पित करना शुभ होगा।

★वृश्चिक राशि-
————- आपके जीवन में हर्षोल्लास के रंग बिखरेंगे इस होली पर। इस वर्ष की होली पर आपके सितारे अनुकूल रहेंगे।
* गहरे लाल, सिंदूरी, ऑरेंज तथा पीले रंग गुलाल शुभ।
* नीला एवं हरे रंग से दूर रहें।
* होलिका दहन में कत्थे का टुकड़ा समर्पित करना शुभ होगा।

★धनु राशि-
————– होली के इंद्रधनुषिय रंग आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा गीले रंगों के प्रयोग से बचें।
* गहरे पीले ,लाल एवं सिंदूरी रंग गुलाल शुभ।
* नीले एवं हरे रंगों से बचने का प्रयास करें।
* होलिका दहन में पीपल की लकड़ी समर्पित करने से वर्षपर्यंत शुभ प्रभावों में वृद्धि होगी।

★मकर राशि-
—————- इस वर्ष की होली शुभ है, आपके लिए। परिजनों एवं इष्ट मित्रों का सहयोग आपको प्रफुल्लित रखेगा।
* आसमानी ,नीला एवं सिल्वर रंग गुलाल का प्रयोग आपके लिए हितकर होगा।
* लाल एवं पीले रंग के प्रयोग से बचें।
* होली की अग्नि में शमी की लकड़ी समर्पित करना शुभ होगा।
★कुंभ राशि-
————- इस होली पर सितारों की चाल आपके अनुकूल नहीं है।सावधान रहें।
* नीला ,पीला एवं हरा रंग शुभ।
* सिलवर एवं लाल रंगों से बचें।
* होली की अग्नि में कुशा समर्पित करने से शुभ प्रभावों में वृद्धि होगी।

★मीन राशि-
————– इस वर्ष की होली पर सितारों की चाल अनुकूल है आपके लिए।
* पीला, लाल, ऑरेंज एवं सिल्वर रंग गुलाल का प्रयोग शुभ होगा।
* लाल एवं हरे रंगों का प्रयोग ना करें।
* होलिका दहन में हल्दी की गांठ समर्पित करने से शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »