Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

होली के दूसरे दिन भाई बहनों के प्रेम का पर्व भाई दोज गुरुवार को परंपरानुसार मनाया / कुंडेश्वर टाइम्स सह सम्पादक मोहन पटेल की रिपोर्ट

दमोह(kundeshwartimes)- भाई बहिन के प्रेम का त्यौहार भाईदोज गुरुवार के दिन को बड़े श्रद्धा भाव से मनाया गया बहिनों ने भाईयों को गुलाल व रोरी एवं अक्षत से टीका लगाया और रक्षासूत्र बांधकर अपने भाईयों की दीर्घ आयु की कामना की तो भाईयों ने भी बहिनों को उपहार दिएं भाई बहिन के निश्छल प्रेम की अनेक पौराणिक गाथाएं है भाई बहिन के पवित्र प्रेम की मिसाल है यह पर्व पवित्र श्रद्धा स्नेह का पर्व है घर के बाहर दोज रखकर बहने पूजा करती है पूजन उपरांत बहने अपने भाईयों को टीका लगाती है

बहिनें करती हैं भाईयों का निमंत्रण

भाईदूज के दिन बहिनें अपने भाईयों का निमंत्रण बड़ी श्रद्धा भाव से करती है और बिना कुछ खाए पिए जब तक बहनें भाई के माथे पर टीका अक्षत नहीं लगाती तब तक भाई के घर आने का इंतजार करती रहती है बहिनें भाई के सत्कार के लिए 56 प्रकार का भोजन बनाती है

व्यस्तता के बावजूद भी है भाईदूज के प्रति आस्था

आज के वर्तमान समय में जिस तरह से मानव जीवन व्यस्तता दौर में गुजर रहा है वहीं भाईदूज के प्रति आज भी श्रद्धा भाव है लोग व्यस्त जीवन में इस दिन किसी न किसी तरह समय निकाल ही लेते हैं दूर दूर से भाई अपनी बहिनों के घर आकर टीका लगवाते है और उन्हें भेंट स्वरूप कुछ उपहार देते हैं

बच्चों में रहता विशेष उत्साह

भाईदूज के पावन दिन पर बड़ों के अलावा बच्चों में विशेष उत्साह देखा जाता है छोटे छोटे बच्चे रंगोली बनाकर अपने भाईयों को टीका लगाते हैं और भाई भी अपनी बहनों को उपहार देते हैं

व्यापारिक प्रतिष्ठानों में हुई पूजा

माना जाता है कि व्यापारिक प्रतिष्ठान होली की दोज की सुबह तक बंद रहते हैं दोज के दिन व्यापारी एवं उनके परिवार के सदस्य दोज की पूजा कर पुन मुहूर्त में व्यापार प्रारंभ करते हैं गुरुवार की सुबह शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम प्रतिष्ठानों में दोज की पूजा की गई

यम व यमुना के प्रेम का प्रतीक है भाईदूज

भविष्योत्तर पुराण में वर्णित प्रसंग के अनुसार सूर्य पुत्र यम और पुत्री यमुना में अगाध प्रेम था यम अपने राजकाज के कार्यों में इतने व्यस्त हो गए कि बहिन यमुना को भूल गए तब यमुना ने कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया के दिन अपने भाई यम को अपने घर पर आमंत्रित किया यम ने समस्त राजकाज के कामों को छोड़कर यमुना के घर पहुंचे तो बहिन ने भाई यम का काफी स्वागत सत्कार किया घी का चौक बनाकर उस पर बिठाया और अक्षत रोरी का टीका लगाया कलाई में धागा बांधा और स्वादिष्ट भोजन कराया तब प्रसन्न होकर यम ने बहन को वरदान मांगने को कहा तब बहिन यमुना ने कहा कि मुझे ऐसा आशीर्वाद दें कि आज के दिन जो भी भाई अपनी बहिन से टीका लगवाएगा उसका हमेशा कल्याण होगा तथा उस भाई को यमदूत परेशान नहीं करेंगे तब से यह पवित्र त्यौहार श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाता है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »