Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

होली मिलन समारोह में चली गोली युवक की मौत शहडोल जिले के बेंहौरी गांव की घटना

शहडोल(kundeshwartimes)- शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र में होली मिलन समारोह के दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मरने वाले की पहचान जितेंद्र सिंह उर्फ जित्तू 38 वर्ष निवासी ग्राम बेंहौरी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार गांव में होली मिलन समारोह के दौरान कट्टे से चली गोली जितेंद्र सिंह के सिर में लग गई, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बुधवार शाम होली मिलन समारोह के पंडाल में नाच गाना चल रहा था, जिसमें जितेंद्र भी नाच रहा था। इसी बीच गोलीकांड की घटना हुई है। कुछ लोगों को कहना है कि उसने स्वयं अपने सिर में गोली मारी है।

होली मिलन समारोह के समापन पर हुई घटना

शव को पोस्ट मार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। साथ ही गांव में शांति बहाल रहे इसलिए पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। गोली चलने से मौत के मामले में सोहागपुर जनपद सदस्य अभिषेक द्विवेदी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। होली मिलन समारोह समापन के दौरान हुई घटना हुई। मौके पर धनपुरी पुलिस मौजूद है। मामले की जानकरी लगते ही एडीजी व एसपी ने मुआयना किया है। जानकारी के अनुसार गरफंदिया मंच पर यह घटना हुई है। धनपुरी थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया की होली मिलन समारोह के दौरान युवक को गोली लगी

जितेंद्र साथ मौजूद व्यक्ति को लिया हिरासत में

अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके हिसाब से जितेंद्र ने खुद पर गोली चला लिया है। होली मिलन समारोह के दौरान यह घटना हुई है। जितेंद्र के साथ जो व्यक्ति था उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एडीजी डीसी सागर और पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक रात में ही घटनास्थल पर आए थे और उन्होंने भी अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल की है। गांव में माहौल सामान्य है और पुलिस नजर रखे हुए हैं। जांच पड़ताल की जा रही है जल्दी ही पूरे मामले का खुलासा होगा। जितेंद्र के सिर पर गोली लगी है और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »